Levocetirizine in Hindi | लिवोसिट्रीजिन जानकारी

आज हम जानेगे Levocetirizine की बारे मे जो की डॉक्टर द्वारा मरिज को पर्ची मे लिखी जाने वाली एक दवा है, जिसका प्रयोग एलर्जी मे किया जाता है। और हम जानेगे इस Levocetirizine के उपयोग क्या-क्या होते है, इसकी डोज क्या होती है, और इस Levocetirizine के साइड इफेक्टस क्या-क्या होते है, और इस दवा को लेने के लिए कौन सी सावधानीया रखनी चाहिए, ये सभी हम इस ब्लॉग Levocetirizine in Hindi मे जानेगे जो नीचे अगल-अलग सेक्शन मे लिखा गया है।

Levocetirizine एक एंटीहिस्टामिन ग्रुप की दवा है और ये एलर्जी को खतम करने के लिए प्रयोग मे लाई जाता है। जिसमे एलर्जी, आँखों से पानी आना, स्किन रेसेस और अन्य एलर्जीक प्रतिक्रियाओ मे इस दवा का प्रयोग किया जाता है जीने हम नीचे पड़ेंगे।

Levocetirizine को लेने के 1 घंटे के बाद अपना असर दिखना शुरू कर देती है और इस दवा का असर लगभग 24 घंटे तक ही रहता है। और इस दवा का दिन मे केवल 1 ही बार पेसेन्ट को दिया जाता है।

Mechanism of action । Levocetirizine का एक्शन:-

Levocetirizine H1 रीसेप्टर के कार्य को बाधित कर देती है जिस कारण से बॉडी मे हिस्टामाइन का स्तर कम हो जाता है। जिस करना से होने वाली एलर्जी का स्तर काम हो जाता है।

Levocetirizine के लाभ | Levocetirizine Benefits in Hindi :-

Levocetirizine को उपयोग करने के तरीके | Levocetirizine Uses in Hindi :-

Levocetirizine इन बिमारियों के इलाज में काम आती है –

  1. एलर्जी(Allergy) :- अगर किसी व्यक्ति को किसी चीज से एलर्जी हो गई है, जिसमे व्यक्ति को छिके आ रही, हो नाक बह रही है, तो उसको रोकने के लिए levocetirizine का प्रयोग किया है।
  2. नाक बहना(Runy Nose):- अगर किसी पेसेन्ट को एलर्जी के करना नाक बहती रहती है, तो उसे ठीक करने के लिए इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
  3. खुजली(Itching):- अगर किसी पेसेन्ट को पूरे शरीर मे अचानक खुजली चलने लग जाए तो उसे ठीक करने के लिए इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
  4. स्किन रेसेस(Skin Rases):- अगर किसी पेसेन्ट को एलर्जी के कारण स्किन पे रसेस हो गए है, तो उसे ठीक करने के लिए इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
  5. आँख से पानी आना(Watery Eyes):- अगर कसी को आँखों से पानी या रहा हो, तो इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
  6. छोटे कीड़े के काटने पर(Insect Bite):- अगर किसी पेसेन्ट को छोटे कीड़े ने काट लिया है, जैसे चिटी, मधुमक्खी, मकड़ी इन्होंने अगर किसी को काट लिया है. तो उस कारण से व्यक्ति को शरीर मे खुजली चल हो, तो उसको भी ठीक करने के लिए भी ये दवा दी जाता है।
  7. एलर्जीक अस्थमा(Allergic Asthma):- अगर किसी पेसेन्ट को एलर्जीक अस्थमा हो गया है, तो उसको भी ठीक करने के लिए ये दवा दी जाती है।
  8. फंगगल इन्फेक्शन(Fungal infection):- अगर किसी को फंगल इन्फेक्शन हो गया है, तो उसमे जो खुजली होती है, उसको ठीक करने के लिए भी ये दवा का प्रयोग किया जाता है।
  9. सर्दी जुखाम (Cold and Cough ):- अगर किसी पेसेन्ट को सर्दी जुखाम हो गया हो तो उसको भी ठीक करने के लिए भी ये दवा का प्रतोग किया जाता है।

और पड़े:- Cetirizine in Hindi । सिट्रीजिन की जानकारी

Levocetirizine की खुराक | Levocetirizine Dosage in Hindi:-

Levocetirizine के इस्तेमाल करने के तरीके | How to Take Levocetirizine in Hindi

अगर हम Levocetirizine की डोज की बात करे, डिसिज कॉन्डीसन के अनुसार दवा की डोज अलग-अलग हो सकती है, ये दवा पेसेन्ट की बॉडी के वैट के अनुसार पेसेन्ट को दी जाती है | इस दवा की नार्मल डोज की बात करे तो 0.125mg/kg/day दी जाती है। इसका मतलब 1kg वैट पर 0.125mg दवा पूरे दिन मे एक बार दी जाती है।

Levocetirizine की सामग्री । Levocetirizine Active Ingredients in Hindi

Levocetirizine

Levocetirizine के नुकसान, दुष्प्रभाव और साइड इफेक्ट्स । Levocetirizine Side Effects in Hindi

अगर हम Levocetirizine के नुकसान और दुसप्रभाव की बात करे, जिस दवा की इफेक्टस होती है, उस दवा की साइड इफेक्टस भी होती है लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है की ये साइड इफेक्टस हर किसी को नहीं होती है, जिस व्यक्ति को पर्टिक्युलर मोलिक्यूर से सिन्सिटिविटी होती है, उसे ही साइड इफेक्टस  होती है और Levocetirizine के भी कुछ साइड इफेक्टस देखे गए है, जो रिसर्च के आधार पे Levocetirizine के निम्न साइड इफेक्ट्स देखे गए हैं –

  1. किसी किसी पेसेन्ट को मुहं मे सूखापन रहता है।
  2. किसी किसी पेसेन्ट को स्वास लेने मे तकलीफ हो सकती है।
  3. किसी किसी पेसेन्ट को नींद आ सकती है।
  4. किसी किसी पेसेन्ट को दस्त लग सकती है।
  5. किसी किसी पेसेन्ट को नाक बंद हो सकती है।
  6. किसी किसी पेसेन्ट को मतली और उलटी हो सकती है।
  7. किसी किसी पेसेन्ट को खासी शुरू हो सकती है।
  8. किसी किसी पेसेन्ट को थकान हो सकती है।
  9. किसी किसी पेसेन्ट को बुखार आ सकती है।
  10. किसी किसी पेसेन्ट को पेट मे कब्ज हो सकती है।
  11. किसी किसी पेसेन्ट को धुंधला दिखाई दे सकता है।
  12. किसी किसी पेसेन्ट को दोरे आ सकते है।
  13. किसी किसी पेसेन्ट को इन्फेक्शन हो सकता है।
  14. किसी किसी पेसेन्ट को पेशाब करने मे परेसानी हो सकती है।

ये कुछ साइड इफेक्ट है, जो इस दवा को लेने के बाद हो सकते है। अगर आपको इनमे से कोई भी साइड इफेक्टस देखने को मिले और इनके अलावा और भी कोई साइड इफेक्टस आपको देखने को मिले तो आप अपने डॉक्टर से जरूर मिले जिससे आपको प्रॉपर ट्रीटमेंट दिया जा सके |

Levocetirizine लेंने की सावधानीया | Levocetirizine Contraindications in Hindi :-

Levocetirizine लेने से पहले कुछ सावधानियों को ध्यान मे रखना बहुत जरूरी है, जो निम्नलिखित है –

  1. आप अपने डॉक्टर को पुरानी मेडिकल हिस्ट्री जरूर बताए।
  2. किसी को भी कोई भी दवाई डाक्टर के कहे अनुसार ही लें है।
  3. अगर किसी पेसेन्ट को लिवर से संबंधित कोई बीमारी हो, तो उसको ये दवा नहीं दी जाती है।
  4. अगर किसी पेसेन्ट को किडनी से संबंधित कोई बीमारी है, तो ये दवा नहीं दी जाती है।
  5. अगर किसी ने ये दवा ले ली है, तो उसके बाद शराब बिल्कुल भी नहीं पीनी है।
  6. आगर आप किसी छोटे बच्चे को औरल दवा दे रहे हो तो डॉक्टर के बताए अनुमान से ही दवा दे।
  7. अगर किसी पेसेन्ट को बलैडर मे इन्फेक्शन हो, तो इस दवा का प्रयोग न करे।

Levocetirizine की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां:-

Levocetirizine की खुराक छूट गई है, तो क्या करे?

अगर कोई खुराक भूल जाने के करने छूट जाती है और फिर बाद मे याद आती है, तो उस खुराक को तुरंत ले लेना चाहिए और ध्यान रहे की अगली खुराक का समय तो नहीं हो गया है। अगर अगली खुराक का समय हो गया है, तो वो छुटी हुई खुराक को छोड़ देना चाहिए और अपने डॉक्टर की सलाह से खुराक का शिड्यूल फिर से शुरू करे। अपनी खुराक को समय पर लेने के लिए कुछ उपाय अपना सकते है-

  • डॉक्टर द्वारा दी गई खुराक के शिड्यूल को अच्छे से याद कर ले।
  • खुराक के समय का अलार्म लगा सकते है।
  • अपने परिवार की सदस्य याद दिलाने को कह सकते है।
  • खुराक का टाइम टेबल बना कर एक एसी जगह चिपका दे, जहा पर वो ज्यादातर नजर मे आता रहे।

Note:- छूटी हुई खुराक की भरपाई करने के लिए ज्यादा दवाई का सेवन ना करे और अगर खुराक छूट गई है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करे।

Levocetirizine का संग्रहण कैसे करे?

  • Levocetirizine को अधिक गर्मी, अधिक तापमान और सीधी रोशनी से दूर रखे।
  • मेडिसन को फ्रीज़ मे ना रखे अगर Levocetirizine के पैकेट के अंदर कोई निर्देश दिया गया है, जैसे दवा को इतने तापमान पर रखे, दवा को फ्रीज़ मे रखे येसे निर्देश हो तो उनका पालन करे।
  • दवा को पालतू जानवरों और बच्चों की पहुच से दूर रखना चाहिए।
  • दवा को नाली या शौचालय मे ना बहाए।
  • दवा को येसे ही किसी जगह पर ना फेंके।

Levocetirizine से सम्बंधित चेतावनी । Levocetirizine Related Warnings in Hindi

प्रश्न:- क्या Levocetirizine का उपयोग गर्भवती महिला के लिए ठीक है?

उत्तर:- प्रेग्नेंट महिलाएं भी Levocetirizine का सेवन कर सकती हैं। इस दवा से कोई परेसनी नहीं होती है। लेकिन कोई भी गर्भवाती महिला इस दवा को अपने डॉक्टर के निर्देश के आनुसार ही ले तो, उनके लिए ज्यादा सुरक्षित रहेगा और गर्भावस्था मे अपने मन से कोई भी दवा नहीं लेनी है।

प्रश्न:- क्या Levocetirizine का उपयोग स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए ठीक है?

उत्तर:- स्तनपान कराने वाली महिलाओं Levocetirizine दवा ले सकती है। इससे कोई परेसनी नहीं होती है। लेकिन अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही ये दवा लेनी है।

प्रश्न:- Levocetirizine का प्रभाव गुर्दे पर क्या होता है?

उत्तर:- Levocetirizine का हानिकारक प्रभाव बहुत कम पड़ता है। लेकिन इस दवा से कोई समस्या नहीं होती है, और इस दवा को लंबे समय तक नहीं लेना है। आगर आप इस दवा को लंबे समय तक लेते हो, तो आपको किडनी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपने डॉक्टर से मिलकर ही दवा ले नहीं तो परेसानी का सामना करना पड सकता है।

प्रश्न:- Levocetirizine का जिगर (लिवर) पर क्या असर होता है?

उत्तर:- Levocetirizine लिवर के लिए हानिकारक नहीं होती। लेकिन इस दवा को लंबे समय तक नहीं लेनी है और आपको कोई लीवर से संबंधित बीमारी है. तो ये दवा ना ले इस दवा से आपको परेसनी का सामना करना पड सकता है। इसलिए अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले तभी कोई दवा का सेवन करे।

प्रश्न:- क्या ह्रदय पर Levocetirizine का प्रभाव पड़ता है?

उत्तर:- Levocetirizine का हार्ट पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। दवा का प्रयोग अपने मन से न करे डॉक्टर की सलाह जरूर से ले।

Levocetirizine के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न । Frequently asked Questions about Levocetirizine in Hindi

प्रश्न:- Levocetirizine को एक दिन मे कितनी बार ले सकते है?

उत्तर:- अगर किसी पेसेन्ट को कोई एलर्जीक रिएक्शन हो गई है, तो ये दवा दिन मे 1 लेने की सलाह दी जाती है और अपने डाक्टर की सलाह से ही दवा ले।

प्रश्न:- क्या Levocetirizine आदत या लत बन सकती है?

उत्तर:- Levocetirizine से कोई आदत नहीं पड़ती है, लेकीन ये दवा को लेने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछें।

प्रश्न:- क्या Levocetirizine को लेते समय गाड़ी चलाना या कैसी भी बड़ी मशीन संचालित करना सुरक्षित है?

उत्तर:- Levocetirizine को लने के बाद किसी भी तरह का वाहन ना चलाए। येसा करना आपके लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है। इस दवा को लेने के बाद आपको नींद भी आ सकती है, आपका BP भी बड सकता है। इसलिए आप कोई भी वाहन नहीं चलाए।

प्रश्न:- क्या Levocetirizine लेने के बाद शराब पीने से कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ता है?

उत्तर:- Levocetirizine  लें के बाद शराब पीने से बहुत ही गंभीर दुष्प्रभाव का सामना करना पड सकत है। इसलिए शराब के साथ बिल्कुल भी ये दवा नहीं लेनी चाहिए।

प्रश्न:- क्या Levocetirizine को लेना सुरखित है?

उत्तर:- अगर आपको कोई एलर्जीक रिएक्शन हो गई है और आप कोई दवा लेना चाहते है, तो आप levocetirizine ले सकते है। इस दवा को लेना सुरक्षित है। लेनकी पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर से ले।

प्रश्न:- क्या मनोवैज्ञानिक विकार या मानसिक समस्याओं के इलाज में Levocetirizine इस्तेमाल की जा सकती है?

उत्तर:- अगर किसी पेसेन्ट को मानशिक समस्या है, तो वो अगर मानसिक दवाइया ले रहे है, तो levocetirizine दवाई बिल्कुल भी न ले इस दवा से बहुत गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते है।

Leave a Comment