Cetirizine in Hindi । सिट्रीजिन की जानकारी

आज हम जानेगे Cetirizine की बारे मे जो की डॉक्टर द्वारा मरिज को पर्ची मे लिखी जाने वाली एक दवा है, जिसका प्रयोग एलर्जी मे किया जाता है। और हम जानेगे इस Cetirizine के उपयोग क्या-क्या होते है, इसकी डोज क्या होती है, और इस Cetirizine के साइड इफेक्टस क्या-क्या होते है, और इस दवा को लेने के लिए कौन सी सावधानीयाँ रखनी चाहिए, ये सभी हम इस ब्लॉग Cetirizine in Hindi मे जानेगे जो नीचे अगल-अलग सेक्शन मे लिखा गया है।

Cetirizine एक एंटीहिस्टामिन ग्रुप की दवा है और ये एलर्जी को खतम करने के लिए प्रयोग मे लाई जाता है। जिसमे एलर्जी, आँखों से पानी आना, स्किन रेसेस और अन्य एलर्जीक प्रतिक्रियाओ मे इस दवा का प्रयोग किया जाता है, जीने हम नीचे पड़ेंगे।

Cetirizine सेकंड जनरेसन एंटीहिस्टामिन ग्रुप की दवा है, जो एलर्जी और एलर्जी कॉन्डीसन को ठीक करने के लिए प्रयोग मे लाई जाती है और ये फस्ट जनरेसन के मुकाबले कम सडेसन करती है। इसलिए बहुत ही ज्यादा प्रयोग मे लाई जाती है और डाक्टर द्वारा दी जाती है। ये दवा पूरे दिन मे एक ही खुराक पर्याप्त होती है। और ये दवा लेने के बाद 15 से 20 मिनट मे अपना प्रभाव शुरू कर देते है और इस दवा का प्रभाव लगभग 24 घंटे तक रहता है।

Machenism of action Cetirizine का एक्शन:-

Cetirizine सेकंड जनरेसन एंटीहिस्टामिन ग्रुप की दवा है और Cetirizine H1 रीसेप्टर के कार्य को बाधित कर देती है, जिस कारण से बॉडी मे हिस्टामाइन का स्तर कम हो जाता है। जब शरीर मे हिस्टामाइन का स्तर कम हो से होने वाली एलर्जी का स्तर कम हो जाता है। और यह दवा मुख्य रूप से फेफड़ों, रक्त वाहिकाओं, पेट और आंतों मे जाने वाले वायुमार्ग के करना होने वाली एलर्जी को ठीक करती है। इस तरह Cetirizine अपना कार्य करती है।

Cetirizine के लाभ | Cetirizine Benefits in Hindi :-

Cetirizine को उपयोग करने के तरीके | Cetirizine Uses in Hindi :-

Cetirizine इन बिमारियों के इलाज में काम आती है –

  1. एलर्जी (Allergy) :- Cetirizine दवा सामान्यतः एलर्जी या एलर्जीक कन्डिशन मे पेसेन्ट को दी जाती है। जिसमे पेसेन्ट को छिके आ रही हो, खुजली हो रही हो, तो ये दवा डॉक्टर द्वारा प्रयोग की जाती है।
  2. नाक बहना (Runy Nose):- यदि किसी पेसेन्ट की नाक बह रही है या नाक से पानी आ रहा हो, तो इस कन्डिशन को ठीक करने के लिए ये दवा का प्रयोग किया जाता है।
  3. नाक मे सूखापन (Dry Nose):- अगर किसी पेसेन्ट को नाक मे सूखापन लगता है, तो उसे भी ठीक करने के लिए ये दवा डॉक्टर द्वारा दी जाती है।
  4. खुजली (Itching):- अगर किस पेसेन्ट को पूरे शरीर मे खुजली हो रही हो, तो उसे भी ठीक करने के लिए ये दवा का प्रयोग किया जाता है।
  5. कीड़े के काटने पर (Insect Bite):- अगर किसी को छोटे कीड़े ने काट लिया हो जैसे चीटी ने काटा हो या मधुमक्की मे काटा हो, तो जिस कारण खुजली हो रही हो या सूजन आ गई हो, तो एसी कन्डिशन को ठीक करने के लिए भी इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
  6. एलर्जीक अस्थमा (Allergic Asthma):- अगर किसी पेसेन्ट को एलर्जीक अस्थमा है, तो उसके ट्रीट्मन्ट के साथ मे भी ये दवा पेसेन्ट को डॉक्टर दी जाती है।
  7. सीजनल एलर्जी (Seasonal Allergy):- मौसम बदने पर किस को एलर्जी होती है, जिसमे व्यक्ति को खुजली होने लगती है, नाक बहने लगती है, खांसी जलने लगती है, तो उसमे भी ये दवा फायदेमंद रहती है।
  8. सर्दी जुखाम (Cold and Cough ):- अगर किसी पेसेन्ट को सर्दी जुखाम हो गया है, तो उसके ट्रीट्मन्ट के साथ ये दवा डॉक्टर द्वारा दी जातीं है।
  9. आँख से पानी आना (Watery Eyes):- अगर किसी पेसेन्ट को आँखों से पानी बहता रहता है, तो इस स्थिति मे भी इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
  10. मिडिसिनल एलर्जी (Medicinal Allergy):- अगर किसी पेसेन्ट को किसी प्रकार की दवा लेने से कोई एलर्जी हो गई है। जिसमे खुजली सुरू हो गई है, तो इस दवा से उसे ठीक किया जाता है।

और पड़े:- Dexamethasone in Hindi । डेक्सामेथासोन की जानकारी

Cetirizine की खुराक | Cetirizine Dosage in hindi :-

Cetirizine के इस्तेमाल करने के तरीके | How to Take Cetirizine in Hindi

अगर हम Cetirizine की डोज की बात करे, डिसिज कॉन्डीसन के अनुसार दवा की डोज अलग-अलग हो सकती है, ये दवा पेसेन्ट की बॉडी के वैट के अनुसार पेसेन्ट को दी जाती है। इस दवा की नार्मल डोज की बात करे तो 0.25mg/kg/day दी जाती है। इसका मतलब 1kg वैट पर 0.25mg दवा पूरे दिन मे एक बार दी जाती है।

Cetirizine की सामग्री । Cetirizine Active Ingredients in Hindi

Cetirizine

Cetirizine के नुकसान, दुष्प्रभाव और साइड इफेक्ट्स । Cetirizine Side Effects in Hindi

अगर हम Cetirizine के नुकसान और दुष्प्रभाव की बात करे, जिस दवा की इफेक्टस होती है, उस दवा की साइड इफेक्टस भी होती है। लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है, की ये साइड इफेक्टस हर किसी को नहीं होती है, जिस व्यक्ति को पर्टिक्युलर मोलिक्यूर से सिन्सिटिविटी होती है, उसे ही साइड इफेक्टस  होती है और Cetirizine के भी कुछ साइड इफेक्टस देखे गए है, जो रिसर्च के आधार पे Cetirizine के निम्न साइड इफेक्ट्स देखे गए हैं –

  1. किसी किसी पेसेन्ट को नींद आ सकती है।
  2. किसी किसी पेसेन्ट को थकान सी हो सकती है।
  3. किसी किसी पेसेन्ट को पेसाब मे प्रॉब्लेम हो सकती है।
  4. किसी किसी पेसेन्ट को पेट दर्द हो सकता है।
  5. किस किसी पेसेन्ट को सिर मे दर्द हो सकता है।
  6. किसी किसी पेसेन्ट को चक्कर आ सकते है।
  7. किसी किसी पेसेन्ट को मतली और उलटी भी हो सकती है।
  8. किसी पेसेन्ट को पेट मे कब्ज भी हो सकता है।
  9. किसी किसी पेसेन्ट को आंखे आ सकती है।
  10. किसी किसी पेसेन्ट को मुह मे सूखापन भी लग सकता है।
  11. किसी किसी पेसेन्ट को लाल चकते हो सकते है।
  12. किसी किसी पेसेन्ट को धुंधला दिखाई दे सकता है।

ये कुछ साइड इफेक्ट है, जो इस दवा को लेने के बाद हो सकते है। अगर आपको इनमे से कोई भी साइड इफेक्टस देखने को मिले और इनके अलावा और भी कोई साइड इफेक्टस आपको देखने को मिले तो आप अपने डॉक्टर से जरूर मिले जिससे आपको प्रॉपर ट्रीटमेंट दिया जा सके।

Cetirizine लेने की सावधानीयाँ । Cetirizine Contraindications in Hindi

Cetirizine लेने से पहले कुछ सावधानियों को ध्यान मे रखना बहुत जरूरी है, जो निम्नलिखित है –

  • Cetirizine दवा का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर से ले।
  • आप अपने डॉक्टर को पुरानी मेडिकल हिस्ट्री जरूर बताए।
  • अगर किसी पेसेन्ट की किडनी की समस्या है, तो उस पेसेन्ट को cetirizine नहीं दे सकते है।
  • अगर किसी पेसेन्ट को लीवर प्रॉब्लेम है, तो उसको ये दवा नहीं दे सकते है।
  • अगर किस पेसेन्ट को प्रोस्टेड एनलार्जमेंट है, तो उसको ये दवा नहीं दे सकते है।
  • अगर किसी पेसेन्ट को इस दवा से एलर्जी है, तो उसे ये दवा नहीं दे सकते है।
  • अगर आप स्तनपान कराने वाली महिला हैं, तो इस दवा का उपयोग न करें।
  • गर्भवती महिलाओ को इस दवा के प्रयोग से पहले आपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Cetirizine की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां:-

Cetirizine की खुराक छूट गई है, तो क्या करे?

अगर कोई खुराक भूल जाने के करने छूट जाती है और फिर बाद मे याद आती है, तो उस खुराक को तुरंत ले लेना चाहिए और ध्यान रहे की अगली खुराक का समय तो नहीं हो गया है। अगर अगली खुराक का समय हो गया है, तो वो छुटी हुई खुराक को छोड़ देना चाहिए और अपने डॉक्टर की सलाह से खुराक का शिड्यूल फिर से शुरू करे। अपनी खुराक को समय पर लेने के लिए कुछ उपाय अपना सकते है-

  • डॉक्टर द्वारा दी गई खुराक के शिड्यूल को अच्छे से याद कर ले।
  • खुराक के समय का अलार्म लगा सकते है।
  • अपने परिवार की सदस्य याद दिलाने को कह सकते है।
  • खुराक का टाइम टेबल बना कर एक एसी जगह चिपका दे, जहा पर वो ज्यादातर नजर मे आता रहे।

Note:- छूटी हुई खुराक की भरपाई करने के लिए ज्यादा दवाई का सेवन ना करे और अगर खुराक छूट गई है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करे।

Cetirizine का संग्रहण कैसे करे?

  • Cetirizine को अधिक गर्मी, अधिक तापमान और सीधी रोशनी से दूर रखे।
  • मेडिसन को फ्रीज़ मे ना रखे अगर Cetirizine के पैकेट के अंदर कोई निर्देश दिया गया है, जैसे दवा को इतने तापमान पर रखे, दवा को फ्रीज़ मे रखे येसे निर्देश हो तो उनका पालन करे।
  • दवा को पालतू जानवरों और बच्चों की पहुच से दूर रखना चाहिए।
  • दवा को नाली या शौचालय मे ना बहाए।

Cetirizine दवा ले लिए विशेषज्ञ की सलाह । Expert Advice for Cetirizine in Hindi:-

Cetirizine दवा को लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह को ध्यान मे रखना बहुत जरूरी होता है। Cetirizine दवा को लेने के लिए विशेषज्ञ की सलाह निम्न है-

  • Cetirizine लेने के बाद गाड़ी या कोई सा भी वाहन न चलाए।
  • इस दवा का प्रयोग लंबे समय तक जारी न रखे।
  • अगर आपको Cetirizine दवा से किसी तरह की एलर्जी है, तो आप इस दवा का उपयोग न करे।
  • अगर आपकी किडनी खराब है, तो इस दवा का बिल्कुल भी प्रयोग न करे।
  • बच्चे को स्तनपान करने वाली महिलाये इस दवा का प्रयोग नहीं करे।
  • दवा को खुद से बंद नहीं करे। इसके लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर से ले।
  • इस दवा के उपयोग के बाद शराब का प्रयोग न करे।

Cetirizine से सम्बंधित चेतावनी । Cetirizine Related Warnings in Hindi

प्रश्न:- क्या Cetirizine का उपयोग गर्भवती महिला के लिए ठीक है?

उत्तर:- Cetirizine दवा का प्रयोग करना गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है। लेकिन इस दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर से ले तभी दवा का प्रयोग करे।

प्रश्न:- क्या Cetirizine का उपयोग स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए ठीक है?

उत्तर:- स्तनपान करने वाली महिलाओं पर Cetirizine का बहुत कम प्रभाव पड़ता है। स्तनपान करने वाली महिलाओं को अपने डॉक्टर के परामर्स से ही दवा का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न:- Cetirizine का प्रभाव गुर्दे पर क्या होता है?

उत्तर:- Cetirizine दवा के प्रयोग से किडनी पर दुष्प्रभाव होते है। इसलिए अपने डॉक्टर की सलाह से ही इस दवा का प्रयोग करे। और इस दवा का लंबे समय तक प्रयोग न करे।

प्रश्न:- Cetirizine का जिगर (लिवर) पर क्या असर होता है?

उत्तर:- लिवर पर Cetirizine दवा का बहुत ही कम प्रभाव पड़ता है। गर आप इस दवा का प्रयोग कर रहे है, तो अपने डॉक्टर से परामर्स जरूर से ले, तभी इस दवा का प्रयोग करे और इस दवा का लंबे समय तक प्रयोग न करे, तो बेहतर होगा।

प्रश्न:- क्या ह्रदय पर Cetirizine का प्रभाव पड़ता है?

उत्तर:- जी हाँ, Cetirizine से हृदय पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। इस दवा का उपयोग करना सुरक्षित है। लेकिन इस दवा के प्रयोग से पहले अपने विशेषज्ञ से परामर्स जरूर से ले।

Cetirizine के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – Frequently asked Questions about Cetirizine in Hindi

प्रश्न:- Cetirizine क्या है?

उत्तर:- Cetirizine एक एंटीहिस्टामिन ग्रुप की दवा है और ये एलर्जी को खतम करने के लिए प्रयोग मे लाई जाता है। जिसमे एलर्जी, आँखों से पानी आना, स्किन रेसेस और अन्य एलर्जीक प्रतिक्रियाओ मे इस दवा का प्रयोग किया जाता है

प्रश्न:- Cetirizine कैसे काम करती ह?

उत्तर:- Cetirizine एलर्जी को ठीक करने का कार्य करती है। Cetirizine H1 रीसेप्टर के कार्य को बाधित कर देती है, जिस कारण से बॉडी मे हिस्टामाइन का स्तर कम हो जाता है। जिस कारण एलर्जी का लेवल कम हो जाता है।

प्रश्न:- Cetirizine का उपयोग किस लिए किया जाता है?

उत्तर:- Cetirizine का उपयोग शरीरी मे कही पर भी एलर्जी हो गई हो तो उसे ठीक करने के लिए किया जाता है। जैसे छिके आना, नाक से पानी बहना, आँखों से पानी बहना, शरीर मे खुजली होना आदि को ठीक करने के लिए इस दवा का उपयोग किया जाता है।  

प्रश्न:- क्या Cetirizine आदत या लत बन सकती है?

उत्तर:- Cetirizine दवा का उपयोग करने से कोई लत या आदत नहीं लगती है। लेकिन इस दवा के प्रयोग से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर ले।

प्रश्न:- जब Cetirizine ले रहे हों, तब शराब पीने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्या?

Cetirizine दवा को शराब के साथ लेने से बहुत ही खतरनाक दुष्प्रभाव होते है। इसलिए इस दवा को शराब के साथ तो बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए।

प्रश्न:- क्या Cetirizine को लेते समय गाड़ी चलाना या कैसी भी बड़ी मशीन संचालित करना सुरक्षित है?

उत्तर:- Cetirizine लेने के बाद गाड़ी चलाना या कैसी भी बड़ी मशीन संचालित करना सुरक्षित नहीं होगा क्योंकि इस दवा के बहुत सारे साइड इफेक्टस है। जिसमे आपको नींद आ सकती है। आपको चक्कर आ सकती है। आपको थकान हो सकती है। जो आपके लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है। इसलिए इस दवा के उपयोग के बाद गाड़ी या कैसी भी बड़ी मशीन का संचालन नहीं करे।

प्रश्न:- क्या Cetirizine को लेना सुरखित है?

हां, Cetirizine को लेना सुरक्षित है। लेकिन अपने डॉक्टर की सलाह से ही इस द्व का प्रयोग करे।

प्रश्न:- क्या मनोवैज्ञानिक विकार या मानसिक समस्याओं के इलाज में Cetirizine इस्तेमाल की जा सकती है?

उत्तर:- Cetirizine का मनोवैज्ञानिक विकार या मानसिक समस्याओं के इलाज में Cetirizine इस्तेमाल मे कोई फायदा नहीं होगा। क्योंकि ये दवा इन समस्याओ मे कारगर नहीं है। बल्कि इस दवा से पेसेन्ट को बहुत से साइड इफेक्टस हो सकते है। जो पेसेन्ट के लिए घातक साबित हो सकते है। इसलिए इस दवा का प्रयोग मनोवैज्ञानिक विकार या मानसिक समस्याओं के इलाज में Cetirizine इस्तेमाल नहीं करे।

प्रश्न:- क्या Cetirizine को कुछ खाद्य पदार्थों के साथ लेने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है?

उत्तर:- Cetirizine को खाने के साथ लेना सुरक्षित है। इस दवा से कोई नुकसान नहीं होता है। और अक्सर डॉक्टर इस दवा को खाने के बाद लेने की सलाह देते है।

प्रश्न:- क्या खुद से Cetirizine लेना बंद कर सकते है?

उत्तर:- खुद से Cetirizine को लेना बंद नहीं करे। इससे आपको दोबारा एलर्जी हो सकती है। आपके डॉक्टर के  निर्देश के अनुसार ही दवा का उपयोग करे।

प्रश्न:- अगर Cetirizine दवा की डोज बुल जाने पर क्या करे?

उत्तर:- आगर आप Cetirizine को लेना भूल गए है तो तुरंत ही दवा को ले। और अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करे।

प्रश्न:- Cetirizine की डोज ज्यादा ले लि है तो क्या करे?

उत्तर:- येसा बिल्कुल भी न करे। और अगर आपने Cetirizine की ज्यादा मात्रा ले लि है। तो तुरंत ही अपने डॉक्टर से संपर्क करे।

 

Leave a Comment