आज हम जानेगे Doxycycline Antibiotic के बारे मे जो की डॉक्टर द्वारा मरिज को पर्ची मे लिखी जाने वाली एक दावा है, जिसका प्रयोग बैक्टीरियल इन्फेक्शन मे किया जाता है। और हम जानेगे इस Doxycycline Antibiotic के उपयोग क्या-क्या होते है? इस दवा ये मेकेंनिज़्म ऑफ एक्शन क्या होते है? और इसकी डोज क्या होती है? Doxycycline Antibiotic के साइड इफेक्टस क्या-क्या होते है? और इस दवा को लेने के लिए कोन-कोन सी सावधानीयाँ रखनी चाहिए? ये सभी हम इस ब्लॉग Doxycycline Antibiotic in Hindi मे जानेगे जो नीचे अगल-अलग सेक्शन मे लिखा गया है।
जब हमारी बॉडी मे कोई बैक्टीरियल इन्फेक्शन लग जाए और उस बैक्टीरियल इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए Doxycycline Antibiotic का प्रयोग किया जाता है। एंटीबायोटिक कई प्रकार की होती है और ये किसी न किसी ग्रुप से जुड़ी होती है और Doxycycline Antibiotic Tetracycline ग्रुप की दवा है। जो बैक्टीरिया से लड़ने का काम करती है।
Doxycycline एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम एन्टीबायोटिक दवा है। जो Tetracycline ग्रुप की दवा है और ये दवा Antimicrobial agent है। यह दवा Microbe, Bacteria तथा Parasites से होने वाले इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए प्रोयोग मे लाई जाता है। और ये दवा ग्राम पाज़िटिव और ग्राम नेगीटिव बैक्टीरिया को मारती है। doxycycline एंटीबायोटिक 1957 मे पेटेंट हुई थी और 1967 से इसका मिडिसिनल उपयोग होता आ रहा है।
Table of Contents
Machenism of action। Doxycycline Antibiotic का बैक्टीरिया के प्रति एक्शन:-
Doxycycline एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम एन्टीबायोटिक दवा है। ये दवा ग्राम पाज़िटिव और ग्राम नेगीटिव बैक्टीरिया से लड़ने का कार्य करती है। यह दवा बैक्टीरिया मे प्रोटीन सिन्थेसीस प्रक्रिया को रोक देती है। बैक्टीरिया मे जब प्रोटीन सिन्थेसीस प्रक्रिया रुक जाती है, तो बैक्टीरिया की ग्रोथ होना रुक जाता है। जब बैक्टीरिया की ग्रोथ नहीं हो पाने से बैक्टीरिया की मृत्यु हो जाती है। और धीरे धीरे इन्फेक्शन ठीक हो जाता है।
Doxycycline Antibiotic का असर दवा को लेने के बाद 2 घंटे के भीतर शुरू हो जाता है। और इस दवा का असर लगभग 12 से 15 घंटे तक रहता है।
Doxycycline Antibiotic के लाभ Doxycycline Antibiotic Benefits in Hindi :-
Doxycycline Antibiotic को उपयोग करने के तरीके | Doxycycline Antibiotic Uses in Hindi:-
Doxycycline इन बिमारियों के इलाज में काम आती है –
- बैक्टीरियल इन्फेक्शन(Bacterial infection):- अगर किसी पेसेन्ट को किसी भी तरह का बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो गया हो, तो भी ये दवा दी जाती है। और ये दवा ग्राम पाज़िटिव और ग्राम नेगीटिव बैक्टीरिया को मारती है।
- रेसपिरेट्री ट्रैक्ट इन्फेक्शन (Respiratory tract infection):- अगर किसी पेसेन्ट को रेसपिरेट्री ट्रैक्ट मे कही पर भी इन्फेक्शन हो गया हो, इन्फेक्शन के कारण पस पड़ गई हो, इस स्थिति मे पेसेन्ट को निमोनिया हो गया हो, ब्रॉनकाइटीस हो गए है, लंग्स असेस हो गया हो, तो येसी स्थित को ठीक करने के लिए इस दवा का प्रयोग डॉक्टर द्वारा किया जाता है।
- साइनसीटिस(Sinusitis):- यदि किसी पेसेन्ट को साइनसीटिस नाम की बीमारी हो गई हो, जिसमे पेसेन्ट को नाक की अंदर की दीवार मे सूजन आ जाती है। जिस कारण पेसेन्ट को नाक मे दर्द होता हैं, तो एसी स्थिति मे भी डॉक्टर इस दवा का प्रयोग करते है।
- यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन(Urinary Tract Infection):- यदि किसी पेसेन्ट को यूरिनारी ट्रैक्ट मे इन्फेक्शन हो गया है, जिसमे पेशाब मे जलन हो रही हो, और पेशाब मे दर्द होता है, यूरेथ्रा मे सूजन आ गई हो, तो भी ये दवा डॉक्टर द्वारा दी जाती है।
- एक्ने (Acne):- यदि की व्यक्ति को एक्ने हो गए हो, तो ये दवा बहत ही असरकार है और डर्मिटोंलोजीस्ट की बहुत ही फेवरेट दवा है।
- आँख का संक्रमण(Eye infection):- अगर किसी पेसेन्ट को आँख का संक्रमण हो गया हो, जिसमे आँखों मे खुजली चल रही हो और आँखों से पानी बह रहा हो तो, भी ये दवा डॉक्टर द्वारा दी जाती है।
- गोनोरिया(Gonorrhoea):- अगर किसी पेसेन्ट को गोनोरिया हो गया है। यह एक योन संचारित बीमारी है, जो महिला तथा पुरुस दोनों को होती है। जिसमे महिलाओ की वजाइन मे व्हाइट डिस्चार्ज निकलता है और यूरिन करते समय जलन सी महसूस होती है। और पुरुषो के लिंग से डिस्चार्ज निकलता है। इस स्थिति मे भी इस दवा का प्रयोग डॉक्टर द्वारा किया जाता है।
- सिफलिस (Syphilis):- यह भी एक सेक्शुअल ट्रासमिटेड डिसिज है, जो मेल और फ़ीमेल दोनों मे होती है और ये शारीरक संबंधों के कारण बड़ती है। जिसमे महिला के जननांगों मे और पुरुस के जननांगों मे छोटे छोटे अल्सर हो जाते है, तो येसी स्थिति को ठीक करने के लिए डॉक्टर द्वारा ये दवा पेसेन्ट को दी जाती है।
- क्लैमाइडिया (Chlamydia):- यह भी एक सेक्शुअल ट्रासमिटेड डिसिज है, जो शारीरिक समबंधों के कारण होती है। जिसमे महिला की वजाइन मे व्हाइट डिस्चार्ज निकलता है और यूरिन करते समय दर्द और जलन होती है और पुरुषों मे भी यूरिन करते समय दर्द होता है और पेनिस से व्हाइट डिस्चार्ज निकलता है, तो एसी स्थिति को ठीक करने के लिए भी डॉक्टर द्वारा ये दवा दी जाती है।
- सर्विसाईटीस(Servisitis):- इस दवा का प्रयोग सर्विक्स मे सूजन आ गई हो, तो इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
- मलेरिया(Malaria):- इस दवा का प्रयोग मलेरिया मे भी किया जाता है, ये दवा मलेरिया मे भी बहुत ही अच्छा असर करती है और यह दवा उसी समय उपयोग की जाएगी जिस समय मरीज क्लोरोक्यूँन दवा से मरीरज रेसिस्टेंट हो गया है।
- गले मे सूजन(Swelling in Throat):- अगर किसी मरीज को गले मे सूजन आ गई हो, तो भी ठीक करने के लिए इस दवा का उपयोग किया जाता है।
- प्लेग(Plague):- प्लेग एक प्रकार इन्फेक्शन है। यह बीमारी येर्सिनिया पेस्टिस नाम के बैक्टीरिया के कारण होती है, जिसमे पेसेन्ट को बुखार, खांसी, सिने मे दर्द, सांस फूलना, और बलगम मे खून आना येसी समस्याये होती है। यह दवा प्लेग जैसी बीमारी को ठीक करने ले लिए भी प्रयोग मे लाई जाती है।
- पायरिया(Periodontitis):- इस दवा का प्रयोग पायरिया को ठीक करने के लिए भी किया जाता है, जिसमे मसूड़ों मे सूजन आ जाती है और मसूड़ों मे इन्फेक्शन के कारण सड़न पड़ने लगती है, तो येसी स्थिति को भी ठीक करने ले लिए ये दवा डॉक्टर द्वारा दी जाती है।
- सेल्यूलाइटीस(Celluitis):- इस दवा का प्रयोग सेल्यूलाइटीस बीमारी के लिए भी किया जाता है। जो स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया के कारण होती है। जिसमे त्वचा मे सूजन आ जाती है और ये सूजन शरीर के दूसरे अंगों मे फैलने लगती है और त्वचा को स्पर्स करने पर गरम महसूस होती है और सूजन वाली जगह को दबाने से उसमे गद्दे पड़ जाते है। तो एसी स्थिति को ठीक करने के लिए भी इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
- लाईम रोग(Lyme Disease) :- इस दवा का प्रयोग लाईम रोग को भी ठीक करने के लिए किया जाता है जो एक छोटे से किट के करने से होता है। जिसमे पेसेन्ट को ठंड के साथ तेज बुखार, खांसी, सिर दर्द, सिने मे दर्द, माँसपेसियों मे दर्द आदि समस्याये उत्पन्न होती है।
- लिकोरिया(Leucorrhoea):- यह बीमारी केवल महिलाओ मे होती है। इस बीमारी मे महिलाओ की योनि से सफेद पानी स्त्रावित होने लगता है। तो इस स्थिति को ठीक करने के लिए इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
- ब्रूसीलोसिस(Brucellosis):- यह बीमारी ब्रूसेला(Brucella) नाम के बैक्टीरिया के फैलती होती है। और यह रोग इंसानों तथा जानवरों दोनों को हो सकता है। यह बीमारी दूषित खान तथा दूषित पानी पीने से होती है। जिसमे पेसेन्ट को भूख न लगना, सिर दर्द पेट दर्द, और बुखार आदि समस्याये होती है। तो इस बीमारी को ठीक करने के लिए डॉक्टर द्वारा इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
- एंथ्रेक्स(Anthrax):- एंथ्रेक्स एक जानलेवा बीमारी है। जो बेसिलस एंथ्रेक्स नाम के बैक्टीरिया के कारण होती है। तो इस बीमारी को ठीक करने के लिए भी इस दवा का उपयोग डॉक्टर द्वारा किया जाता है।
- टुलारेमिया(Tularemia):- टूलारेमिया एक गंभीर संक्रमण है। जो फ्रांसिसेला टुलारेसिस नाम के बैक्टीरिया के कारण होती है। यह बैक्टीरिया त्वचा, आँखे, फेफड़े और लिम्फ़नोडस को प्रभावित करता है। तो इस बीमारी को ठीक करने के लिए भी डॉक्टर द्वारा इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
[और पड़े Ceftriaxone Antibiotic के बारे मे]
Doxycycline Antibiotic की सामग्री | Doxycycline Antibiotic Active Ingredients in Hindi:-
Doxycycline
Doxycycline Antibiotic की खुराक | Doxycycline Antibiotic Dosage in Hindi :-
Doxycycline Antibiotic के इस्तेमाल करने के तरीके | How to Take Doxycycline Antibiotic in Hindi
अगर हम Doxycycline Antibiotic की डोज की बात करे, डिसिज कॉन्डीसन के अनुसार दवा की डोज अलग-अलग हो सकती है, ये दवा पेसेन्ट की बॉडी के वैट के अनुसार पेसेन्ट को दी जाती है। इस दवा की नार्मल डोज की बात करे तो 5mg/kg/day दी जाती है। इसका मतलब 1kg वैट पर 5mg दवा पूरे दिन मे दी जाती है और इस दवा की डोज को अलग-अलग डोज मे डिवाइड करना होता है।
Doxycycline Antibiotic के नुकसान, दुष्प्रभाव और साइड इफेक्ट्स । Doxycycline Antibiotic Side Effects in Hindi:-
अगर हम Doxycycline Antibiotic के नुकसान और दुष्प्रभाव की बात करे, जिस दवा की इफेक्टस होती है, उस दवा की साइड इफेक्टस भी होती है। लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है, की ये साइड इफेक्टस हर किसी को नहीं होती है, जिस व्यक्ति को पर्टिक्युलर मोलिक्यूर से सिन्सिटिविटी होती है, उसे ही साइड इफेक्टस होती है। Doxycycline Antibiotic के भी कुछ साइड इफेक्टस देखे गए है, जो रिसर्च के आधार पे Doxycycline Antibiotic के निम्न साइड इफेक्ट्स देखे गए हैं –
- किसी किसी पेसेन्ट को मतली या उलटी हो सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को शरीर पर लाल चकत्ते पड सकते है।
- किसी किसी पेसेन्ट को पेट मे दर्द हो सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट को जॉइन्ट पेन हो सकता है।
- इस दवा का ज्यादा उपयोग करने से दांतों का झंडना शूरु हो सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट को उरटिकारिअ हो सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट को दस्त लग सकती है।
- किसी प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता हो सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को थकान हो सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को सिर मे दर्द हो सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट को मुह मे सूखापन महसूस हो सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट को खासी हो सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को हाइपरसेंसिटिविटी हो सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को दांत के रंग में बदलाव हो सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट को ग्रासनलीशोथ हो सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट को फोटोसेंसिटिविटी हो सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को खट्टी डकारे आ सकती है।
- किसी किसी एनोरेक्सिया हो सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट को सिर दर्द हो सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट को चक्कर आ सकते है।
- किसी किसी पेसेन्ट को लिवर की विषाक्तता हो सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को न्यूट्रोपेनिया हो सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट को खुजली हो सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को चेहरे पे सूजन आ सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को होंठों पे सूजन आ सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को सांस लेने मे परेसानी हो सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को बेहोशी हो सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को दिखाई देने मे परेसानी हो सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को बुखार आ सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को ठंड लग सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को बदन दर्द हो सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट को जोड़ों मे दर्द हो सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट का BP बड़ सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट को दांतों मे दर्द हो सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट को मसूड़ों मे तकलीफ हो सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को मुह मे छाले हो सकते है।
- किसी किसी पेसेन्ट को पेट मे कब्ज हो सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को पेट मे दर्द हो सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट को पेट मे गेस बन सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट को हड्डियों का झड़ना शुरू हो सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट को कमजोरी हो सकती है।
- किसी किसी पेसेन्ट की त्वचा का रंग पीला हो सकता है।
- किसी किसी पेसेन्ट को बहरापन हो सकता है।
अगर ये दवा लेने के बाद आपको इनमे से किसी भी दुष्प्रभाव का पता चलता है, कुछ दुष्प्रभाव दुर्लभ, लेकिन गंभीर हो सकते हैं। तो तुरंत ही अपने डॉक्टर से संपर्क करे जिससे आपको सही ट्रीटमेंट दिया जा सके।
[और पड़े Nitrofurantoin Antibiotic के बारे मे]
Doxycycline Antibiotic लेंने की सावधानीयाँ | Doxycycline Antibiotic Contraindications in Hindi :-
Doxycycline Antibiotic लेने से पहले कुछ सावधानियों को ध्यान मे रखना बहुत जरूरी है, जो निम्नलिखित है –
- Doxycycline Antibiotic के प्रयोग करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले।
- अगर किसी पेसेन्ट को Doxycycline Antibiotic से एलर्जी है, हो ये दवा नहीं ले।
- अगर किसी को आंतों मे सूजन हो, तो ये दवा नहीं लेनी चाहिए।
- अगर किसी को लिवर से संबंधित कोई रोग है, तो ये दवा नहीं लेनी चाहिए।
- अगर कोई महिला प्रेगनेट है, तो ये दवा नहीं दी जाती है।
- अगर किसी व्यक्ति को किडनी से संबंधित कोई बीमारी है, तो ये दवा नहीं दी जाती है।
- अगर किसी को शुगर है, तो ये दवा नहीं दी जाती है।
- अगर किसी पेसेन्ट को मायास्थेनिया ग्रेविस है, तो उसे ये दवा नहीं दे सकते है।
- स्तनपान करा रही महिला को डॉक्टर जी सलाह जरूर लेनी चाहिए।
- अगर आपको इनमे से कोई परेसानी है, तो अपने डॉक्टर को जरूर बताए।
Doxycycline Antibiotic की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां:-
Doxycycline Antibiotic की खुराक छूट गई है, तो क्या करे?
अगर कोई खुराक भूल जाने के करने छूट जाती है और फिर बाद मे याद आती है, तो उस खुराक को तुरंत ले लेना चाहिए और ध्यान रहे की अगली खुराक का समय तो नहीं हो गया है। अगर अगली खुराक का समय हो गया है, तो वो छुटी हुई खुराक को छोड़ देना चाहिए और अपने डॉक्टर की सलाह से खुराक का शिड्यूल फिर से शुरू करे। अपनी खुराक को समय पर लेने के लिए कुछ उपाय अपना सकते है-
- डॉक्टर द्वारा दी गई खुराक के शिड्यूल को अच्छे से याद कर ले।
- खुराक के समय का अलार्म लगा सकते है।
- अपने परिवार की सदस्य याद दिलाने को कह सकते है।
- खुराक का टाइम टेबल बना कर एक एसी जगह चिपका दे, जहा पर वो ज्यादातर नजर मे आता रहे।
Note:- छूटी हुई खुराक की भरपाई करने के लिए ज्यादा दवाई का सेवन ना करे और अगर खुराक छूट गई है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करे।
Doxycycline Antibiotic का संग्रहण कैसे करे?
- Doxycycline Antibiotic को अधिक गर्मी, अधिक तापमान और सीधी रोशनी से दूर रखे।
- मेडिसन को फ्रीज़ मे ना रखे अगर Doxycycline Antibiotic के पैकेट के अंदर कोई निर्देश दिया गया है, जैसे दवा को इतने तापमान पर रखे, दवा को फ्रीज़ मे रखे येसे निर्देश हो तो उनका पालन करे।
- दवा को पालतू जानवरों और बच्चों की पहुच से दूर रखना चाहिए।
- दवा को नाली या शौचालय मे ना बहाए।
- दवा को येसे ही किसी जगह पर ना फेंके।
[और पड़े Cefadroxil Antibiotic के बारे मे]
Doxycycline Antibiotic दवा ले लिए विशेषज्ञ की सलाह । Expert Advice for Doxycycline Antibiotic in Hindi:-
Doxycycline Antibiotic दवा को लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह को ध्यान मे रखना बहुत जरूरी होता है। Doxycycline Antibiotic दवा को लेने के लिए विशेषज्ञ की सलाह निम्न है-
- इस दवा का प्रयोग लंबे समय तक जारी न रखे।
- अगर आपको Doxycycline Antibiotic से किसी तरह की एलर्जी है, तो आप इस दवा का उपयोग न करे।
- दवा को खुद से बंद नहीं करे। इसके लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर से ले।
- अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई डोज ही पेसेन्ट को दे।
- खनिज की खुराक लेते रहे।
- इस दवा के साथ नशीली चीजों का सेवन न करे।
- दावा को जानवरों और बच्चों से दूर रखे।
- दवा को येसे ही किसी जगह पर न फैके।
- दवा को अधिक तापमान और सीधी रोशनी से दूर रखे।
Doxycycline Antibiotic से सम्बंधित चेतावनी । Doxycycline Related Warnings in Hindi
प्रश्न:- क्या Doxycycline का उपयोग गर्भवती महिला के लिए ठीक है?
उत्तर:- Doxycycline गर्भवती महिलाओं पर बहुत ही गंभीर प्रभाव डाल सकती है। जिससे माँ और बच्चे दोनों को खतरा रहता है। इसलिये ये दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले मन से कोई दवा न ले।
प्रश्न:- क्या Doxycycline का उपयोग स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए ठीक है?
उत्तर:- स्तनपान कराने वाली महिलाओं को Doxycyclineलेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। नहीं तो हानिकारक प्रभाव पड सकता है।
प्रश्न:- Doxycycline का प्रभाव गुर्दे पर क्या होता है?
उत्तर:- Doxycycline का किडनी पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। लेकिन अपने डॉक्टर की सलह से ही दवा का उपयोग करे। लेकिन इस दवा की खुराक लेने के बाद पानी अच्छी मात्र मे पीना है। और इस दवा लंबे समय तक नहीं लेना चाहिए।
प्रश्न:- Doxycycline का जिगर (लिवर) पर क्या असर होता है?
उत्तर:- Doxycycline का दुष्प्रभाव आपके लीवर पर बेहद कम पड़ता है। लेकिन इस दवा को डॉक्टर के सलाह के अनुसार ही दवा का उपयोग करे। और बताई गई खुराकों और समय पर ही ले और दवाई खुराक से ज्यादा न ले।
प्रश्न:- क्या ह्रदय पर Doxycycline का प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:- Doxycycline से हार्ट पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। आप इस दवा का उपयोग कर सकते है। लेकिन अपने डॉक्टर की सलह से ई इस दवा का उपयोग करे।
[और पड़े Cefixime Antibiotic के बारे मे]
Doxycycline Antibiotic के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न । Frequently asked Questions about Doxycycline Antibiotic in Hindi
प्रश्न:- Doxycycline क्या है।
उत्तर:- Doxycycline एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम एन्टीबायोटिक दवा है। जो Tetracycline ग्रुप की दवा है और ये दवा Antimicrobial agent है। यह दवा Microbe, Bacteria तथा Parasites से होने वाले इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए प्रोयोग मे लाई जाता है। और ये दवा ग्राम पाज़िटिव और ग्राम नेगीटिव बैक्टीरिया को मारती है।
प्रश्न:- Doxycycline कैसे कार्य करती है?
उत्तर:- यह दवा Microbe, Bacteria तथा Parasites से होने वाले इन्फेक्शन को ठीक करती है। बैक्टीरिया मे प्रोटीन सिन्थेसीस प्रक्रिया को रोक देती है। बैक्टीरिया मे जब प्रोटीन सिन्थेसीस प्रक्रिया रुक जाती है, तो बैक्टीरिया की ग्रोथ होना रुक जाता है। जब बैक्टीरिया की ग्रोथ नहीं हो पाने से बैक्टीरिया की मृत्यु हो जाती है। और धीरे धीरे इन्फेक्शन ठीक हो जाता है।
प्रश्न:- Doxycycline कब पेटेंट हुई थी और कब से इस दवा का उपयो होता आ रहा है?
उत्तर:- Doxycycline एंटीबायोटिक 1957 मे पेटेंट हुई थी और 1967 से इसका मिडिसिनल उपयोग होता आ रहा है।
प्रश्न:- Doxycycline को लेने के बाद कब अपना असर दिखान शुरू करती है और इस दवा का असर कितनी देर तक रहता है?
उत्तर:- Doxycycline Antibiotic का असर दवा को लेने के बाद 2 घंटे के भीतर शुरू हो जाता है। और इस दवा का असर लघबग 12 से 15 घंटे तक रहता है।
प्रश्न:- क्या Doxycycline लेने आदत या लत बन सकती है?
उत्तर:- इसका कोई प्रमाण मोजूद नहीं है। की यह दवा लेने से आदत बन सके और दवा से कोई भी इसलिए इस दवा से को लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले।
प्रश्न:- क्या शराब के साथ Doxycycline ले सकते हैं?
उत्तर:- Doxycycline को शराब के साथ लेने से गंभीर प्रभाव पड़ते है। आप शराब के साथ Doxycycline दवा नहीं ले सकते है।
प्रश्न:- क्या Doxycycline को लेते समय गाड़ी सकते है या कैसी भी बड़ी मशीन संचालित करना सुरक्षित रहेगा?
उत्तर:- Doxycycline लेने के बाद गाड़ी चलना या कोई भी मशीन चलना बिल्कुल भी ठीक नहीं रहेगा, क्योंकि ये दवा लेने के बाद नींद आ सकती है, चक्कर आ सकती है, BP काम हो सकता है। जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए दवा लेने के बाद कोई भी गाड़ी या वाहन न चलाए।
प्रश्न:- क्या Doxycycline को लेना सुरखित है?
उत्तर:- अपने डॉक्टर की सलाह मे अनुसार और दिए गए निर्देशों के अनुसार आप ये दवा ले सकते हो, वैसे यह सुरक्षित है। लेकिन खुद से ये दवा नहीं लेना चाहिए।
क्या Doxycycline को कुछ खाद्य पदार्थों के साथ लेने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:- Doxycycline को खाने के साथ लेने से इस दवा के हल्के प्रभाव पड़ सकते है। इस लिए इस दवा के उपयोग से पहले अपने डॉक्टर से सलाज जरूर से ले तभी दवाई का उपयोग करे।
प्रश्न:- क्या Doxycycline के साथ पैरासिटामोल ले सकते हैं?
उत्तर:- जी हा आप Doxycycline के साथ पैरासिटामोल ले सकते है। Doxycycline को पैरासिटामोल के साथ लेने से कोई दुष्प्रभाव नहीं होते है।
प्रश्न:- Doxycycline दवा को लेना भूल जाने पर क्या करे?
उत्तर:- अगर आप Doxycycline की डोज को लेना भूल गए है। और याद आने पर तुरंत ले। लेकिन याद रहे अगर अगली खुराक का समय हो गया है, तो उस खुराक को छोड़ दे और दवा की भरपाई के लिए ज्यादा दवा का सेवन नहीं करे। और पाने डॉक्टर से संपर्क करे।
प्रश्न:- क्या डॉक्टर की सलाह के बिना Doxycycline ले सकते हैं?
उत्तर:- Doxycycline को अपने डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए।
प्रश्न:- क्या Doxycycline को खुद से लेना बंद कर सकते है?
उत्तर:- Doxycycline को खुद से लेना बंद नहीं करे। येसा करने से संक्रमण दोबारा होने का खतरा रहता है। इसलिए खुद से बंद न करे और अपने डॉक्टर की सलह ले।