Norfloxacin Antibiotic in Hindi | नोरफ़्लोक्सासिन  की जानकारी

आज हम जानेगे Norfloxacin Antibiotic की बारे मे जो की डॉक्टर द्वारा मरिज को पर्ची मे लिखी जाने वाली एक दवा है। जिसका प्रयोग बैक्टीरियल इन्फेक्शन मे किया जाता है। Norfloxacin fluoroquinolones ग्रुप की दवा है, जो की बैक्टीरिया को मारने का काम करती है। यह दवा सन 1977 मे पेटेंट हुई थी और इस दवा का मेडिकल उपयोग 1983 से आज तक होता आ रहा है। इस दवा का उपयोग डॉक्टर कोई बीमारियों मे करते है। जिनके बारे मे हम Kumar Medical Care के इस ब्लॉग Norfloxacin Antibiotic in Hindi  मे पूरी जानकारी दी गई है। जो नीचे अलग अलग सेक्सन मे लिखी गई है।

Mechanism of action । Norfloxacin Antibiotic का बैक्टीरिया के प्रति एक्शन:-

Norfloxacin fluoroquinolones ग्रुप की दवा है, जो की एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक है। Norfloxacin बैक्टीरियोसिडल एक्टिविटी रखती है। ये एन्टीबायोटिक ग्राम पॉजिटिव और ग्राम नेगीटिव बैक्टीरिया से लड़ने का कार्य करती है। ये दवा बैक्टीरिया की कोशिका मे DNA के द्वारा एंजाइम को बनाने से रोकती है। जो एंजाइम बैक्टीरिया की ग्रोथ को बड़ाने के काम आते है। जब DNA द्वारा एंजाइम बनना रुक जाता है, तो इस कारण बैक्टीरिया की ग्रोथ रुक जाती है। बैक्टीरिया की ग्रोथ रुक जाने से बैक्टीरिया की मृत्यु हो जाती है। और हमारी बॉडी मे Norfloxacin का असर लगभग 1 से 2 घंटे मे शुरू हो जाता है और इस दवा का असर लगभग 9 से 12 घण्टे तक रहता है।

Norfloxacin Antibiotic के लाभ | Norfloxacin Antibiotic Benefits in Hindi:-

Norfloxacin Antibiotic को उपयोग करने के तरीके | Norfloxacin Antibiotic Uses in Hindi :-

Norfloxacin इन बिमारियों के इलाज में काम आती है –

  1. बैक्टीरियल इन्फेक्शन(Bacterial infection):- जब हमारी बॉडी मे किसी कारण से कोई बैक्टीरियल इन्फेक्शन लग ये तो उस बैक्टीरियल इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
  2. यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (Urinary tract infection):- अगर कोई पेसेन्ट है, जिसको यूरिन की जो नली मे किडनी मे तथा पेशाब की थैली मे कोई बैक्टीरियल इन्फेक्शन लग जाये जिससे पेसेन्ट को पेशाब मे जलन होती है और दर्द होता है और उसे रुक रुक के पेसाब आती है, तो एसी स्थिति को ठीक करने के लिए इस दवा का प्रयोग प्रयोग डॉक्टर द्वारा किया जाता है।
  3. महिला रिप्रोडक्टिव सिस्टम इन्फेक्शन (Female reproductive System) :- अगर कोई महिला है, जिसे बच्चे दानी मे कोई बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो गया है या युटरस मे इन्फेक्शन हो गए हो या वजाइना मे इन्फेक्शन हो गए हो, तो उस इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए ये दवा दी जाती है।
  4. प्रास्टैट इनलार्जमेंट (Prostate Enlargement):- अगर कोई पेसेन्ट है जिसे प्रास्टैट ग्लैन्ड का साइज़ बड गया है, जिस कारण पेसेन्ट को पेशाब मे कई समस्याए होती है, जिस कारण से यूरिन इन्फेक्शन होने डर रहता है, तो एसी स्थिति मे भी ये दवाडॉक्टर द्वारा दी जाती है।
  5. दस्त (Diarrhea):- अगर किसी पेसेन्ट को दस्त लग जाती है, तो ये दवा डॉक्टर  द्वारा दी जाती है।
  6. सुजाक (Gonorrhoea):- अगर किसी पेसेन्ट को Gonorrhoea हो गया है, ये एक सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिसिज है और ये बीमारी पुरुष  तथा महिलाओ दोनों मे होती है और इस बीमारी मे पेसब मे दर्द होना जलन होना और महिलाओ मे वजाइनल डिस्चार्ज होना और पुरुषों मे टेसटीकुलर दर्द रहता है, तो इस बीमारी को ठीक करने के लिए ये दवा डॉक्टर द्वारा दी जाती है।
  7. आँख आना (Eye infection):- अगर किसी पेसेन्ट को आँखों मे बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो गया है, तो उस इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए इस ये दवा दी जाती है।

और पड़े:- Nitrofurantoin Antibiotic in Hindi | नाइट्रोफुरानटॉइन की जानकारी

Norfloxacin Antibiotic की खुराक | Norfloxacin Antibiotic Dosage in Hindi :-

Norfloxacin Antibiotic के इस्तेमाल करने के तरीके | How to Take Norfloxacin Antibiotic in Hindi

अगर हम Norfloxacin Antibiotic की डोज की बात करे, तो डिसिज कॉन्डीसन के अनुसार दवा की डोज अलग-अलग हो सकती है, ये दवा पेसेन्ट की बॉडी के वैट के अनुसार पेसेन्ट को दी जाती है। इस दवा की नार्मल डोज की बात करे तो 10-20mg/kg/day दी जाती है। इसका मतलब 1kg वैट पर 10-20mg दवा पूरे दिन मे दी जाती है और इस दवा की डोज को अलग-अलग डोज मे डिवाइड करना होता है।

Norfloxacin की सामग्री । Norfloxacin Active Ingredients in Hindi

Norfloxacin दवा का जनरिक नाम है। और अगर इस दवा को मार्केट मे लेने जाओगे तों ये दवा आपको इस ब्रांड नेम से मिलेगी और उन ब्रांड मे भी Norfloxacin Ingredients होता है।

और पड़े:- Amoxicillin Antibiotic in Hindi । अमोंक्सिसिलीन की जानकारी

Norfloxacin Antibiotic नुकसान, दुष्प्रभाव और साइड इफेक्ट्स । Norfloxacin Antibiotic Side Effects in Hindi

अगर हम Norfloxacin Antibiotic के नुकसान और दुसप्रभाव की बात करे, जिस दवा की इफेक्टस होती है, उस दवा की साइड इफेक्टस भी होती है, लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है की ये साइड इफेक्टस हर किसी को नहीं होती है, जिस व्यक्ति को पर्टिक्युलर मोलिक्यूर से सिन्सिटिविटी होती है, उसे ही साइड इफेक्टस  होती है और Norfloxacin Antibiotic के भी कुछ साइड इफेक्टस देखे गए है, जो रिसर्च के आधार पे Norfloxacin के निम्न साइड इफेक्ट्स देखे गए हैं –

  1. किसी किसी पेसेन्ट को इस दवा से मतली या उलटी हो सकती है।
  2. किसी किसी पेसेन्ट को इस दवा से दस्त लग सकती है।
  3. किसी किसी पेसेन्ट को हार्ट बर्न जैसी स्थिति हो सकती है।
  4. किसी किसी पेसेन्ट को एबड़ोंमीनल पैन हो सकता है।
  5. किसी किसी पेसेन्ट को चक्कर आ सकती है।
  6. किसी किसी पेसेन्ट को सिर मे दर्द हो सकता है।
  7. किसी किसी पेसेन्ट को थकान हो सकती है।
  8. किसी किसी पेसेन्ट को पेट मे गेस बन सकती है।
  9. किसी किसी पेसेन्ट को पेट में कब्ज हो सकती है।
  10. किसी किसी पेसेन्ट को कमर दर्द और बदन दर्द हो सकता है।
  11. किसी किसी पेसेन्ट को त्वचा पर चकते पड़ सकते है।
  12. किसी किसी पेसेन्ट को नसों मे दर्द हो सकता है।

अगर ये दवा लेने के बाद आपको इनमे से किसी भी दुष्प्रभाव का पता चलता है, कुछ दुष्प्रभाव दुर्लभ, लेकिन गंभीर हो सकते हैं। तो तुरंत ही अपने डॉक्टर से संपर्क करे जिससे आपको सही ट्रीटमेंट दिया जा सके।

और पड़े:- Metronidazole antibiotic in Hindi | मेट्रोनिडाजोल की जानकारी

Norfloxacin Antibiotic लेंने की सावधानीया | Norfloxacin Antibiotic Contraindications in Hindi :-

Norfloxacin Antibiotic दवा को लेने से पहले कुछ सावधानियों को ध्यान मे रखना होता है जो निम्न लिखित है:-

  1. डॉक्टर के निर्देश के अनुसार ही ये दवा लेनी है।
  2. स्तन पान कर रही महिला को ये दवा नहीं लेनी चाहिए।
  3. अगर किसी पेसेन्ट को गुर्दे से संबंधित कोई बीमारी है, तो ये दवा नहीं लेनी चाहिए।
  4. अगर किसी को लिवर से संबंधित कोई बीमारी है, तो ये दवा नहीं लेनी चाहिए।
  5. अगर कसी पसेन्ट की नाड़ी दर कम ज्यादा होती रही है, तो उसको ये दवा नहीं चाहिए।

Norfloxacin Antibiotic की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां:-

Norfloxacin Antibiotic की खुराक छूट गई है, तो क्या करे?

अगर कोई खुराक भूल जाने के करने छूट जाती है और फिर बाद मे याद आती है, तो उस खुराक को तुरंत ले लेना चाहिए और ध्यान रहे की अगली खुराक का समय तो नहीं हो गया है। अगर अगली खुराक का समय हो गया है, तो वो छुटी हुई खुराक को छोड़ देना चाहिए और अपने डॉक्टर की सलाह से खुराक का शिड्यूल फिर से शुरू करे। अपनी खुराक को समय पर लेने के लिए कुछ उपाय अपना सकते है-

  • डॉक्टर द्वारा दी गई खुराक के शिड्यूल को अच्छे से याद कर ले।
  • खुराक के समय का अलार्म लगा सकते है।
  • अपने परिवार की सदस्य याद दिलाने को कह सकते है।
  • खुराक का टाइम टेबल बना कर एक एसी जगह चिपका दे, जहा पर वो ज्यादातर नजर मे आता रहे।

Note:- छूटी हुई खुराक की भरपाई करने के लिए ज्यादा दवाई का सेवन ना करे और अगर खुराक छूट गई है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करे।

Norfloxacin Antibiotic का संग्रहण कैसे करे?

  • Norfloxacin को अधिक गर्मी, अधिक तापमान और सीधी रोशनी से दूर रखे।
  • मेडिसन को फ्रीज़ मे ना रखे अगर Norfloxacin के पैकेट के अंदर कोई निर्देश दिया गया है, जैसे दवा को इतने तापमान पर रखे, दवा को फ्रीज़ मे रखे येसे निर्देश हो तो उनका पालन करे।
  • दवा को पालतू जानवरों और बच्चों की पहुच से दूर रखना चाहिए।
  • दवा को नाली या शौचालय मे ना बहाए।
  • दवा को येसे ही किसी जगह पर ना फेंके।

और पड़े:- Kanamycin Antibiotic in Hindi । कानामाइसिन की जानकारी

Norfloxacin Antibiotic से सम्बंधित चेतावनी । Norfloxacin Antibiotic Related Warnings in Hindi

प्रश्न:- क्या Norfloxacin का उपयोग गर्भवती महिला के लिए ठीक है?

उत्तर:- गर्भवती स्त्रियों पर Norfloxacin के दुष्प्रभाव हो सकते है, इसलिए गर्भवती महिला को ये दवा नहीं लेने चाहिए और गर्भवती महिलाओ को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही कोई दवा लेनी है।

प्रश्न:- क्या Norfloxacin का उपयोग स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए ठीक है?

उत्तर:- स्तनपान कराने वाली महिलाओं को Norfloxacin बहुत ही गंभीर प्रभाव पड सकते है और स्तनपान करने वाली महिला को ये दवा बिल्कुल भी नहीं लेनी है। इस दवा के प्रयोग से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

प्रश्न:- Norfloxacin का प्रभाव गुर्दे पर क्या होता है?

उत्तर:- Norfloxacin दवा का किडनी पर बहुत ही कम प्रभाव पड़ता है। लेनिक इस दवा को डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही ये दवा लेनी है। नहीं तो इसके गंभीर प्रभाव हो सकते है और इस दवा को लम्बे समय तक नहीं लेनी है। अन्यथा किएनी खराब होने का खतरा रहता है।

प्रश्न:- Norfloxacin का जिगर (लिवर) पर क्या असर होता है?

उत्तर:- Norfloxacin का लीवर पर क्या प्रभाव पड़ता है, इस बारे मे कोई रिसर्च नहीं हुई है। इसलिए  इस बारे मे अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

प्रश्न:- क्या ह्रदय पर Norfloxacin का प्रभाव पड़ता है?

उत्तर:- हृदय के लिए Norfloxacin का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन अपने डॉक्टर की सलाह से ही इस दवा का उपयोग करे।

और पड़े:-  Erythromycin in Hindi । एरिथ्रोमाइसिन की जानकारी

Norfloxacin Antibiotic के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न । Frequently Asked Questions About Norfloxacin Antibiotic in Hindi

प्रश्न:- Norfloxacin कब पेटेंट हुई थी?

उत्तर:- Norfloxacin Antibiotic सन 1977 मे पेटेंट हुई थी

प्रश्न:- Norfloxacin का कब से उपयोग होता आ रहा है?

उत्तर:- Norfloxacin का मेडिकल उपयोग 1983 से होता आ रहा है।

प्रश्न:- Norfloxacin कब असर करना शुरू करती है और इस दवा का असर कब तक रहता है?

उत्तर:- हमारी बॉडी मे Norfloxacin का असर लगभग 1 से 2 घंटे मे शुरू हो जाता है और इस दवा का असर लगभग 9 से 12 घाण्टे तक रहता है।

प्रश्न:- Norfloxacin कैसे काम करती है?

उत्तर:- Norfloxacin बैक्टीरियोसिडल एक्टिविटी रखती है। ये एन्टीबायोटिक ग्राम पॉजिटिव और ग्राम नेगीटिव बैक्टीरिया से लड़ने का कार्य करती है। ये दवा बैक्टीरिया की कोशिका मे DNA के द्वारा एंजाइम को बनाने से रोकती है। जो एंजाइम बैक्टीरिया की ग्रोथ को बड़ाने के काम आते है। जब DNA द्वारा एंजाइम बनाना रुक जाता है, तो इस कारण बैक्टीरिया की ग्रोथ रुक जाती है। बैक्टीरिया की ग्रोथ रुक जाने से बैक्टीरिया की मृत्यु हो जाती है।

प्रश्न:- क्या Norfloxacin आदत या लत बन सकती है?

उत्तर:- Norfloxacin के इस्तेमाल करने से कोई आदत या लत नहीं लगती है। लेकिन आप अपने डॉक्टर के परामर्स से ही इस दवा का प्रयोग करे।

प्रश्न:- क्या Norfloxacin को लेते समय गाड़ी चलाना या कैसी भी बड़ी मशीन संचालित करना सुरक्षित है?

उत्तर:- Norfloxacin को लने के बाद गाड़ी चलाना या कैसी भी बड़ी मशीन संचालित करना सुरक्षित नहीं है। क्योंकि इस दवा के बहुत सारे साइड इफेक्टस है। इस दवा से आपको नींद आ सकती है, आपका BP कम हो सकता है, आपको चक्कर आ सकती है जो आपके लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है। इस लिए इस दवा को लेने के बाद गाड़ी चलाना या कैसी भी बड़ी मशीन संचालित नहीं करे।

प्रश्न:- क्या Norfloxacin को लेना सुरखित है?

उत्तर:- Norfloxacin को लेना सुरक्षित है। लेकिन अपने डॉक्टर की सलाह से ही इस दवा का प्रयोग करे।

प्रश्न:- क्या मनोवैज्ञानिक विकार या मानसिक समस्याओं के इलाज में Norfloxacin इस्तेमाल की जा सकती है?

उत्तर:- Norfloxacin का इस्तेमाल मनोवैज्ञानिक विकार या मानसिक समस्याओं के इलाज में ठीक नहीं होगा। क्योंकि इस दवा से इस समस्याओ मे कोई फायदा ही नहीं होगा और इस दवा से साइड इफेक्टस हो सकते है। जो पेसेन्ट के लिए खतरनाक हो सकते

प्रश्न:- क्या Norfloxacin को कुछ खाद्य पदार्थों के साथ लेने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है?

उत्तर:- Norfloxacin को कुछ खाध्य पदार्थों के साथ विपरीत प्रभाव हो सकते है। इसलिए अपने डाक्टर की सलाह के बिना इस दवा का प्रयोग न करे।

प्रश्न:- जब Norfloxacin ले रहे हों, तब शराब पीने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्या?

उत्तर:- Norfloxacin को शराब के साथ लेने से क्या प्रभाव होगा इस बारे के कोई जानकारी मोजूद नहीं है। इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर की सलाह से ही दवा का प्रयोग करे।

और पड़े:- Ciprofloxacin Antibiotic in Hindi | सिप्रोफ़्लोक्सासीन की जानकारी

और पड़े:- Ceftriaxone Antibiotic in Hindi | सेफ्ट्रियक्सोन की जानकारी

और पड़े:- Bacampicillin in Hindi | बैकाम्पिसिलिन की जानकारी

Leave a Comment