Hydroxychloroquine in Hindi । हाइड्रॉक्सिक्लोरोक्वीन की जानकारी

आज हम जानेगे Hydroxychloroquine के बारे मे जो की डॉक्टर द्वारा मरिज को पर्ची मे लिखी जाने वाली एक दवा है, जिसका प्रयोग मलेरिया और अन्य बीमारियों के इलाज मे किया जाता है और हम जानेगे इस Hydroxychloroquine के उपयोग क्या-क्या होते है, इसकी डोज क्या होती है, और इस hydroxychloroquine के साइड इफेक्टस क्या-क्या होते है, और इस दवा को लेने के लिए कौन कौन सी सावधानीयाँ रखनी चाहिए, ये सभी हम इस ब्लॉग hydroxychloroquine in Hindi मे जानेगे जो नीचे अगल-अलग सेक्शन मे लिखा गया है।

जब हमारी बॉडी में प्लास्मोडियम फैल्सीपैरम नामक परजीवी प्रवेश कर जाता है, जो कि एक मच्छर के काटने से फैलता है ओर उस मच्छर का नाम है मादा एनोफेलीज जिसके कारण मनुष्य को मलेरिया होता है। जिसमे पेसेंट को सर्दी, जुखाम, सिरदर्द, और बुखार आता है इस बीमारी में बुखार कभी तेज आता है और कभी कम हो जाता है। और यह दवा रोगप्रतिरोधक क्षमता में विकार उत्पन्न होने से होने वाली बीमारियों में भी इस दवा का प्रयोग किया जाता है। जो नीचे लिखा गया है।

Machenism of Action of Hydroxychloroquine :- 

Hydroxychloroquine का बिल्कुल सटीक एक्शन अज्ञात है। लेकिन यह दवा प्लास्मोडियम फैल्सीपैरम नामक परजीवी के लाइसोसोम को जमा देती है। जब लाइसोसोम जम जाता है। यह प्रकिया परजीवी के हीमोग्लोबिन में हस्तक्षेप करती है। जिस कारण प्लास्मोडियम फैल्सीपैरम परजीवी का विकाश रुक जाता है। जिस कारण परजीवी नष्ट हो जाता है।

Hydroxychloroquine के लाभ | Hydroxychloroquine Benefits in Hindi :-

Hydroxychloroquine को उपयोग करने के तरीके | Hydroxychloroquine Uses in Hindi :-

Hydroxychloroquine इन बिमारियों के इलाज में काम आती है –

  1. रूमेटाइड आर्थराइटिस(Rheumatoid Arthritis) :- रूमेटाइड आर्थराइटिस एक विकार है, जो रोगप्रतिरोधक क्षमता में गड़बड़ी उत्पन्न होने से होती है। जब यह विकार किसी को हों जाता है, तो इसका इलाज जिंदगी भर चलता है। इस बीमारी में जोडो की परतों पर सूजन आ जाती है और उनमें बहुत दर्द होता है। जिस कारण शरीर मे विकलांगता आ जाती है। तो इस बिमारी को ठीक करने के लिए डॉक्टर इस दवा का प्रयोग करते है।
  2. लुपस(Lupus):- लूपस एक लंबे समय तक रहने वाली बीमारी है जो शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता में गड़बड़ी से होती है। जिससे शरीर मे जलन होती है, शरीर मे सूजन आ जाती है, और ये समस्या त्वचा, गुर्दे रक्त मस्तिष्क हार्ट कोशिकाए, जोड़ तथा फेफड़े आदि को प्रभावित कर सकती है। तो इस बीमारी को ठीक करने के लिए इस दवा का प्रयोग डॉक्टर द्वारा किया जाता है।
  3. मलेरिया(Malaria):- मलेरिया मादा एनोफेलीज मच्छर के काटने से शुरू होता है और ये मच्छर प्लाज़्मोडियम नामक परजीवी को अपने लार्वा के साथ मनुष्य के खून में छोड़ देता है। जिस कारण यह परजीवी मलेरिया उत्पन्न करता है। मलेरिया में पेसेंट को सर्दी, सिरदर्द के साथ बुखार आता है। इस बीमारी को ठीक करने के लिए इस दवा का प्रयोग किया जाता है।

Hydroxychloroquine की खुराक . Hydroxychloroquine Dosage in Hindi :-

Hydroxychloroquine के इस्तेमाल करने के तरीके | How to Take Hydroxychloroquine in Hindi

अगर हम Hydroxychloroquine की डोज की बात करे, तो ये दवा पेसेन्ट की बॉडी के वैट के अनुसार पेसेन्ट को दी जाती है। इस दवा की नार्मल डोज की बात करे तो 5-10mg/kg/day दी जाती है, इसका मतलब 1kg वैट पर 5-10mg दवा पूरे दिन मे दी जाती है और इस दवा की डोज को अलग अलग डोज मे डिवाइड करना होता है।

Hydroxychloroquine की सामग्री । Hydroxychloroquine Active Ingredients in Hindi

Hydroxychloroquine

Hydroxychloroquine के दुष्प्रभाव, नुकसान और साइड इफेक्ट्स | Hydroxychloroquine Side Effects in Hindi:-

अगर हम Hydroxychloroquine के नुकसान और दुसप्रभाव की बात करे, जिस दवा की इफेक्टस होती है, उस दवा की साइड इफेक्टस भी होती है लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है की ये साइड इफेक्टस हर किसी को नहीं होती है, जिस व्यक्ति को पर्टिक्युलर मोलिक्यूर से सिन्सिटिविटी होती है, उसे ही साइड इफेक्टस होती है और Hydroxychloroquine के भी कुछ साइड इफेक्टस देखे गए है, जो रिसर्च के आधार पे Hydroxychloroquine के निम्न साइड इफेक्ट्स देखे गए हैं –

  1. किसी किसी पेसेंट को दस्त लग सकता है।
  2. किसी किसी पेसेंट को वजन में परिवर्तन हो सकता है।
  3. किसी किसी पेसेंट को शरीर पर लाल चकत्ते बन सकते है।
  4. किसी किसी पेसेंट चक्कर आ सकते है।
  5. किसी किसी पेसेंट उल्टी हो सकती है।
  6. किसी किसी पेसेंट को पेट दर्द हो सकता है।
  7. किसी किसी पेसेंट को खुजली हो सकती है।
  8. किसी किसी पेसेंट के बाल झड़ सकते है।
  9. किसी किसी पेसेंट की धुंधली द्रष्टि हो सकती है।
  10. किसी किसी पेसेंट के नींद आ सकती है।
  11. किसी किसी पेसेंट को सिर दर्द हो सकता है।
  12. किसी किसी पेसेंट को थकान हो सकती है।
  13. किसी किसी पेसेंट को बीमार सा महसूस हो सकता है।
  14. किसी किसी पेसेंट को भूख में कमी हो सकती है।
  15. किसी किसी पेसेंट को मतिभ्रम हो सकता है
  16. किसी किसी पेसेंट को तनाव हो सकता है।
  17. किसी किसी पेसेंट को सोने में कठिनाई हो सकती है।

अगर ये दवा लेने के बाद आपको इनमे से किसी भी दुष्प्रभाव का पता चलता है, कुछ दुष्प्रभाव दुर्लभ, लेकिन गंभीर हो सकते हैं। तो तुरंत ही अपने डॉक्टर से संपर्क करे जिससे आपको सही ट्रीटमेंट दिया जा सके।

Hydroxychloroquine लेंने की सावधानीयाँ | Hydroxychloroquine Contraindications in Hindi :-

अगर आप इस दवा का प्रयोग कर रहे है, तो इससे पहले कुछ इस दवा की सावधानियों को भी ध्यान मे रखना होता है –

  • Hydroxychloroquine दवा को लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले।
  • अगर किसी पेसेंट को इस दवा से एलर्जी है, तो उसे ये दवा नही दे।
  • अगर किसी पेसेंट को लिवर से संबंधित कोई बीमारी है, तो इस दवा का उपयोग न करे।
  • अगर किसी पेसेंट को एनीमिया की शिकायत है, तो इस दवा का प्रयोग न करे।
  • अगर किसी पेसेंट को हृदय से संबंधित कोई बीमारी है, तो इस दवा का प्रयोग नही करे।
  • अगर किसी पेसेंट को सोरायसिस नाम की बिमारी है, तो इस दवा का प्रयोग नही करे।
  • अगर किसी पेसेंट को पोरफाइरिया की बीमारी है, तो इस दवा का प्रयोग नही करे।

Hydroxychloroquine की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां:-

Hydroxychloroquine की खुराक छूट गई है, तो क्या करे?

अगर कोई खुराक भूल जाने के करने छूट जाती है और फिर बाद मे याद आती है, तो उस खुराक को तुरंत ले लेना चाहिए और ध्यान रहे की अगली खुराक का समय तो नहीं हो गया है। अगर अगली खुराक का समय हो गया है, तो वो छुटी हुई खुराक को छोड़ देना चाहिए और अपने डॉक्टर की सलाह से खुराक का शिड्यूल फिर से शुरू करे। अपनी खुराक को समय पर लेने के लिए कुछ उपाय अपना सकते है-

  • डॉक्टर द्वारा दी गई खुराक के शिड्यूल को अच्छे से याद कर ले।
  • खुराक के समय का अलार्म लगा सकते है।
  • अपने परिवार की सदस्य याद दिलाने को कह सकते है।
  • खुराक का टाइम टेबल बना कर एक एसी जगह चिपका दे, जहा पर वो ज्यादातर नजर मे आता रहे।

Note:- छूटी हुई खुराक की भरपाई करने के लिए ज्यादा दवाई का सेवन ना करे और अगर खुराक छूट गई है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करे।

Hydroxychloroquine का संग्रहण कैसे करे?

  • Hydroxychloroquine को अधिक गर्मी, अधिक तापमान और सीधी रोशनी से दूर रखे।
  • मेडिसन को फ्रीज़ मे ना रखे अगर Hydroxychloroquine के पैकेट के अंदर कोई निर्देश दिया गया है, जैसे दवा को इतने तापमान पर रखे, दवा को फ्रीज़ मे रखे येसे निर्देश हो तो उनका पालन करे।
  • दवा को पालतू जानवरों और बच्चों की पहुच से दूर रखना चाहिए।
  • दवा को नाली या शौचालय मे ना बहाए।
  • दवा को येसे ही किसी जगह पर ना फेंके।

Hydroxychloroquine से सम्बंधित चेतावनी । Hydroxychloroquine Related Warnings in Hindi

प्रश्न:- क्या Hydroxychloroquine का उपयोग गर्भवती महिला के लिए ठीक है?

उत्तर:- गर्भवती महिलाएं Hydroxychloroquine का सेवन कर सकती हैं। लेकिन अपने डॉक्टर की सलाह से ही इस दवा का प्रयोग करे।

प्रश्न:- क्या Hydroxychloroquine का उपयोग स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए ठीक है?

उत्तर:- Hydroxychloroquine के स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर हानिकारक प्रभाव हो सकते है। इसलिए अपने डॉक्टर की सलाह से इस दवा का प्रयोग करे।

प्रश्न:- Hydroxychloroquine का प्रभाव गुर्दे पर क्या होता है?

उत्तर:- Hydroxychloroquine का किडनी पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। इसलिए आप इस दवा के प्रयोग से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले, तभी दवा का प्रयोग करे। और इस दवा का को लंबे समय तक प्रयोग न करे।

प्रश्न:- Hydroxychloroquine का जिगर (लिवर) पर क्या असर होता है?

उत्तर:- लिवर पर Hydroxychloroquine का लिवर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। इसलिए आप अपने डॉक्टर के परामर्स के अनुसार ही दवा का प्रयोग करे।

प्रश्न:- क्या ह्रदय पर Hydroxychloroquine का प्रभाव पड़ता है?

उत्तर:- Hydroxychloroquine का हृदय पर बहुत ही कम प्रभाव पड़ता है। लेकिन अपने डॉक्टर के परामर्स से ही दवा का प्रयोग करे।

Hydroxychloroquine के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न । Frequently asked Questions about Hydroxychloroquine in Hindi

प्रश्न:- क्या Hydroxychloroquine आदत या लत बन सकती है?

उत्तर:- Hydroxychloroquine से कोई लत नहीं लगती है। लेकिन इस दवा का प्रयोग करने से अपने डॉक्टर से परामर्स जरूर ले।

प्रश्न:- क्या Hydroxychloroquine को लेते समय गाड़ी चलाना या कैसी भी बड़ी मशीन संचालित करना सुरक्षित है?

उत्तर:-  Hydroxychloroquine को लेने के बाद समय गाड़ी चलाना या कैसी भी बड़ी मशीन संचालित कर सकते है। लेकिन आपको इस दवा को लेने के बाद कोई साइड इफेक्टस नजर आए तो आप तुरंत ही अपने डॉक्टर से संपर्क करे।

प्रश्न:- क्या Hydroxychloroquine को लेना सुरखित है?

उत्तर:- Hydroxychloroquine को लेना सुरक्षित है। लेकिन अपने डॉक्टर की सलाह जरूर से ले।

प्रश्न:- क्या मनोवैज्ञानिक विकार या मानसिक समस्याओं के इलाज में Hydroxychloroquine इस्तेमाल कीया जा सकती है?

उत्तर:-  Hydroxychloroquine का मनोवैज्ञानिक विकार या मानसिक समस्याओं मे कोई फायदा नहीं होता है। इसलिए आप इस दवा को मनोवैज्ञानिक विकार या मानसिक समस्याओं मे उपयोग नहीं करे। क्योंकि इस दवा के अनैक साइड इफेक्टस हो सकते है, जो पेसेन्ट के लिए खतरनाक हो सकते है।

प्रश्न:- क्या Hydroxychloroquine को कुछ खाद्य पदार्थों के साथ लेने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है?

उत्तर:- Hydroxychloroquine खाने के साथ क्या प्रभाव पड़ता है, कुछ कह पाना मुस्किल है। क्योंकि इस बारे मे कोई रिसर्च नहीं हुई है।

प्रश्न:- जब Hydroxychloroquine ले रहे हों, तब शराब पीने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्या?

उत्तर:- Hydroxychloroquine का क्या असर होगा, इस बारे मे कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। क्योंकि इस पर कोई रिसर्च नहीं हुई है।

और पड़े:- Tocilizumab in Hindi । टोसिलिजुमैब की जानकारी

Leave a Comment