Tetracycline – Kumar Medical Care https://kumarmedicalcare.com Home of the best ideas for Healthy Life. Wed, 30 Jun 2021 08:58:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=5.7.2 https://i0.wp.com/kumarmedicalcare.com/wp-content/uploads/2021/05/cropped-PicsArt_05-05-08.55.58-1-e1620299205229.png?fit=32%2C32&ssl=1 Tetracycline – Kumar Medical Care https://kumarmedicalcare.com 32 32 191125729 Doxycycline Antibiotic in Hindi | डॉक्सीसाइक्लिन की जानकारी https://kumarmedicalcare.com/doxycycline-antibiotic-in-hindi/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=doxycycline-antibiotic-in-hindi https://kumarmedicalcare.com/doxycycline-antibiotic-in-hindi/#respond Sat, 29 May 2021 11:31:15 +0000 https://kumarmedicalcare.com/?p=534 आज हम जानेगे Doxycycline Antibiotic के बारे मे जो की डॉक्टर द्वारा मरिज को पर्ची मे लिखी जाने वाली एक दवा है, जिसका प्रयोग बैक्टीरियल ...

Read more

The post Doxycycline Antibiotic in Hindi | डॉक्सीसाइक्लिन की जानकारी appeared first on Kumar Medical Care.

]]>
आज हम जानेगे Doxycycline Antibiotic के बारे मे जो की डॉक्टर द्वारा मरिज को पर्ची मे लिखी जाने वाली एक दवा है, जिसका प्रयोग बैक्टीरियल इन्फेक्शन मे किया जाता है। Doxycycline एंटीबायोटिक 1957 मे पेटेंट हुई थी और 1967 से इसका मिडिसिनल उपयोग होता आ रहा है। Doxycycline एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक है। ओर ये एन्टीबायोटिक Tetracycline ग्रुप के अंदर आती है। यह दवा Microbe, Bacteria तथा Parasites से होने वाले इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए प्रयोग मे लाई जाता है। और और ये दवा ग्राम पाज़िटिव और ग्राम नेगीटिव बैक्टीरिया से लड़ने का कार्य करती है। तो आइए जानते है। Kumar Medical Care की इस पोस्ट Doxycycline Antibiotic in Hindi मे Doxycycline के उपयोग क्या होते है। और हम जानेगे इस दवा का उपयोग करने के बाद कौन कौन से साइड इफेक्टस हो सकते है। और दवा को लेने से पहले क्या सावधिया रखनाई चाहिए। इन सभी पॉइंट के बारे मे विस्तार से जानेगे।

Doxycycline के उपयोग की बात करे तो यह दवा ब्रॉड स्पेक्ट्रम दवा है। जो अधिकतर स्किन डिसिज के इलाज मे अधिकतर उपयोग की जाती है। जिसमे डॉक्टर अधिकतर इस दवा को एक्ने के इलाज मे उपयोग करते है। और ये दवा स्वसन तंत्र इन्फेक्शन, यूरिन इन्फेक्शन, स्किन डिसिज, साइनसीटिस, गोनोरिया, सिफलिस, पायरिया, प्लेग, थ्राट इन्फेक्शन, और इनके अलावा भी कई सारी बीमारियों मे इस दवा का उपयोग किया जाता है। जो हम नीचे लाभ वाले सेक्सन मे पडेगे।

Doxycycline के अनैक लाभ होते है। लेकिन जिस दवा के लाभ होते है। उस दवा के कुछ न कुछ नुकसान भी होते है। इस दवा के रिसर्च मे नुकसान भी पाए गए है। जिसमे मुख्य पेसेन्ट को दस्त, उलटी, खुजली, चक्कर, सिर दर्द, थकान, स्किन एलर्जी, एसिडिटी, पेट दर्द और इसके अलावा ओर साइड इफेक्टस भी होते है। जिनके बारे मे हम नीचे पड़ेंगे।

Doxycycline के हानिकारक प्रभाव गर्भवती महिलाओ पर पड़ते है। जानवरों पर रिसर्च के अनुसार बताया गया है, की Doxycycline का गर्भवती महिलाओ पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। इसलिए दवा के उपयोग से पहले गर्भवती महिलाओ को अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। और हम जानेगे स्तनपान करने वाले महिलाओ पर इस दवा का क्या प्रभाव पड़ता है। और शराब के साथ इस दवा का क्या प्रभाव पड़ता है। और अन्य कई सारे सवालों के बारे मे जानेगे जो नीचे लिखे गए है। तो आइए पड़ते है, इस सेक्सन मे Doxycycline के क्या एक्शन होते है-

Machenism of action। Doxycycline Antibiotic का बैक्टीरिया के प्रति एक्शन:-

Doxycycline एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम एन्टीबायोटिक दवा है। ये दवा ग्राम पाज़िटिव और ग्राम नेगीटिव बैक्टीरिया से लड़ने का कार्य करती है। इसके अलाव यह दवा Microbe, Bacteria तथा Parasites को खत्म करने मे सक्षम है। यह दवा बैक्टीरिया के अंदर चलने वाली प्रोटीन सिन्थेसीस प्रक्रिया को रोक देती है। बैक्टीरिया मे जब प्रोटीन सिन्थेसीस प्रक्रिया रुक जाती है, तो बैक्टीरिया की ग्रोथ होना रुक जाता है। जब बैक्टीरिया की ग्रोथ नहीं हो पाने से बैक्टीरिया अपना डिवीजन नहीं कर पता है। और बैक्टीरिया की मृत्यु हो जाती है। और धीरे धीरे इन्फेक्शन ठीक हो जाता है।

Doxycycline Antibiotic का असर दवा को लेने के बाद 2 घंटे के भीतर शुरू हो जाता है। और इस दवा का असर लगभग 12 से 15 घंटे तक रहता है। इस तरह यह दवा अपना कार्य करती है।

Doxycycline Antibiotic के लाभ क्या है? । Doxycycline Antibiotic Benefits in Hindi:-

Doxycycline Antibiotic को उपयोग करने के तरीके | Doxycycline Antibiotic Uses in Hindi:-

Doxycycline इन बिमारियों के इलाज में काम आती है –

  1. बैक्टीरियल इन्फेक्शन(Bacterial infection):- जब हमारी बॉडी मे बैक्टीरिया के द्वारा कोई इन्फेक्शन लग जाता है। और यह बैक्टीरिया हमारी बॉडी मे एक बीमारी का कारण बनाता है। और जिस कारण हमे कई सारी परेसनियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उस बीमारी को ठीक करने के लिए डाक्टर हमे इस दवा का उपयोग करने के लिए कहते है। यह दवा बैक्टीरिया को मारकर बीमारी को ठीक करने का कार्य करती है। Doxycycline Antibiotic ग्राम पाज़िटिव और ग्राम नेगीतिव बैक्टीरिया को मारती है। और यह दवा हमरी बॉडी मे बाद 2 घंटे के भीतर भीतर ही अपना असर दिखाना शुरू कर देते है।
  2. रेसपिरेट्री ट्रैक्ट इन्फेक्शन (Respiratory tract infection):- रेसपिरेट्री ट्रैक्ट जो की हम हमरी बॉडी मे ऑक्सीजन को हमरी बॉडी मे पहुचाता है और कार्बन डाईऑक्साइड को हमारी बॉडी से बाहर निकलता का कार्य करता है। तो इस ट्रैक्ट मे कोई इन्फेक्शन लग जाता है। जिससे पेसेन्ट को स्वास लेने मे परेसानी होती है, सिने मे दर्द होता है। तो येसी कन्डिशन को ठीक करने के लिए डॉक्टर द्वारा यह दवा का उपयोग किया जाता है।
  3. साइनसीटिस(Sinusitis):- यदि किसी पेसेन्ट को साइनसीटिस नाम की बीमारी हो गई हो, जिसमे पेसेन्ट को नाक की अंदर की दीवार मे सूजन आ जाती है। जिस कारण पेसेन्ट को नाक मे दर्द होता हैं, तो येसी स्थिति मे भी डॉक्टर इस दवा का प्रयोग करते है।
  4. यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन(Urinary Tract Infection):- अगर किसी पेसेन्ट को यूरिन से संबंधित कोई बीमारी हो गई है। तो डॉक्टर इस दवा का उपयोग करके इस स्थिति को ठीक करते है।
  5. एक्ने (Acne):- यदि की व्यक्ति को एक्ने हो गए हो, तो ये दवा बहत ही असरकार है और डर्मिटोंलोजीस्ट की बहुत ही फेवरेट दवा है।
  6. आँख का संक्रमण(Eye infection):- अगर किसी पेसेन्ट को आँख का संक्रमण हो गया हो, जिसमे आँखों मे खुजली चल रही हो और आँखों से पानी बह रहा हो तो, भी ये दवा डॉक्टर द्वारा दी जाती है।
  7. गोनोरिया(Gonorrhoea):- अगर किसी पेसेन्ट को गोनोरिया हो गया है। यह एक योन संचारित बीमारी है, जो महिला तथा पुरुस दोनों को होती है। जिसमे महिलाओ की वजाइन मे व्हाइट डिस्चार्ज निकलता है और यूरिन करते समय जलन सी महसूस होती है। और पुरुषो के लिंग से डिस्चार्ज निकलता है। इस स्थिति मे भी इस दवा का प्रयोग डॉक्टर द्वारा किया जाता है।
  8. सिफलिस (Syphilis):- यह भी एक सेक्शुअल ट्रासमिटेड डिसिज है, जो मेल और फ़ीमेल दोनों मे होती है और ये शारीरक संबंधों के कारण बड़ती है। जिसमे महिला के जननांगों मे और पुरुस के जननांगों मे छोटे छोटे अल्सर हो जाते है, तो येसी स्थिति को ठीक करने के लिए डॉक्टर द्वारा ये दवा पेसेन्ट को दी जाती है।
  9. क्लैमाइडिया (Chlamydia):- यह भी एक सेक्शुअल ट्रासमिटेड डिसिज है, जो शारीरिक समबंधों के कारण होती है। जिसमे महिला की वजाइन मे व्हाइट डिस्चार्ज निकलता है और यूरिन करते समय दर्द और जलन होती है और पुरुषों मे भी यूरिन करते समय दर्द होता है और पेनिस से व्हाइट डिस्चार्ज निकलता है, तो एसी स्थिति को ठीक करने के लिए भी डॉक्टर द्वारा ये दवा दी जाती है।
  10. सर्विसाईटीस(Servisitis):- इस दवा का प्रयोग सर्विक्स मे सूजन आ गई हो, तो इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
  11. मलेरिया(Malaria):- इस दवा का प्रयोग मलेरिया मे भी किया जाता है, ये दवा मलेरिया मे भी बहुत ही अच्छा असर करती है और यह दवा उसी समय उपयोग की जाएगी जिस समय मरीज क्लोरोक्यूँन दवा से मरीरज रेसिस्टेंट हो गया है।
  12. गले मे सूजन(Swelling in Throat):- अगर किसी मरीज को गले मे सूजन आ गई हो, तो भी ठीक करने के लिए इस दवा का उपयोग किया जाता है।
  13. प्लेग(Plague):- प्लेग एक प्रकार इन्फेक्शन है। यह बीमारी येर्सिनिया पेस्टिस नाम के बैक्टीरिया के कारण होती है, जिसमे पेसेन्ट को बुखार, खांसी, सिने मे दर्द, सांस फूलना, और बलगम मे खून आना येसी समस्याये होती है। यह दवा प्लेग जैसी बीमारी को ठीक करने ले लिए भी प्रयोग मे लाई जाती है।
  14. पायरिया(Periodontitis):- इस दवा का प्रयोग पायरिया को ठीक करने के लिए भी किया जाता है, जिसमे मसूड़ों मे सूजन आ जाती है और मसूड़ों मे इन्फेक्शन के कारण सड़न पड़ने लगती है, तो येसी स्थिति को भी ठीक करने ले लिए ये दवा डॉक्टर द्वारा दी जाती है।
  15. सेल्यूलाइटीस(Celluitis):- इस दवा का प्रयोग सेल्यूलाइटीस बीमारी के लिए भी किया जाता है। जो स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया के कारण होती है। जिसमे त्वचा मे सूजन आ जाती है और ये सूजन शरीर के दूसरे अंगों मे फैलने लगती है और त्वचा को स्पर्स करने पर गरम महसूस होती है और सूजन वाली जगह को दबाने से उसमे गद्दे पड़ जाते है। तो एसी स्थिति को ठीक करने के लिए भी इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
  16. लाईम रोग(Lyme Disease) :- इस दवा का प्रयोग लाईम रोग को भी ठीक करने के लिए किया जाता है जो एक छोटे से किट के करने से होता है। जिसमे पेसेन्ट को ठंड के साथ तेज बुखार, खांसी, सिर दर्द, सिने मे दर्द, माँसपेसियों मे दर्द आदि समस्याये उत्पन्न होती है।
  17. लिकोरिया(Leucorrhoea):- यह बीमारी केवल महिलाओ मे होती है। इस बीमारी मे महिलाओ की योनि से सफेद पानी स्त्रावित होने लगता है। तो इस स्थिति को ठीक करने के लिए इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
  18. ब्रूसीलोसिस(Brucellosis):- यह बीमारी ब्रूसेला(Brucella) नाम के बैक्टीरिया के फैलती होती है। और यह रोग इंसानों तथा जानवरों दोनों को हो सकता है। यह बीमारी दूषित खान तथा दूषित पानी पीने से होती है। जिसमे पेसेन्ट को भूख न लगना, सिर दर्द पेट दर्द, और बुखार आदि समस्याये होती है। तो इस बीमारी को ठीक करने के लिए डॉक्टर द्वारा इस दवा का प्रयोग किया जाता है।
  19. एंथ्रेक्स(Anthrax):- एंथ्रेक्स एक जानलेवा बीमारी है। जो बेसिलस एंथ्रेक्स नाम के बैक्टीरिया के कारण होती है। तो इस बीमारी को ठीक करने के लिए भी इस दवा का उपयोग डॉक्टर द्वारा किया जाता है।
  20. टुलारेमिया(Tularemia):- टूलारेमिया एक गंभीर संक्रमण है। जो फ्रांसिसेला टुलारेसिस नाम के बैक्टीरिया के कारण होती है। यह बैक्टीरिया त्वचा, आँखे, फेफड़े और लिम्फ़नोडस को प्रभावित करता है। तो इस बीमारी को ठीक करने के लिए भी डॉक्टर द्वारा इस दवा का प्रयोग किया जाता है।

[और पड़े Ceftriaxone Antibiotic के बारे मे]

Doxycycline Antibiotic की सामग्री की सामग्री क्या है? | Doxycycline Antibiotic Active Ingredients in Hindi:-

Doxycycline

Doxycycline Antibiotic की खुराक कैसे दी जाती है?  | Doxycycline Antibiotic Dosage in Hindi :-

Doxycycline Antibiotic के इस्तेमाल करने के तरीके | How to Take Doxycycline Antibiotic in Hindi

मरीज के वैट के अनुसार केलकुलेट करके मरीज को दवा की डोज दी जाती है। इस दवा की नार्मल डोज लगभग 5mg/kg/day होती है। जो की डॉक्टर द्वारा दी जाती है। और इस दवा की डोज को डॉक्टर द्वारा मरीज की उम्र और बीमारी की गंभीरता के अनुसार घटाया और बड़ाया भी जा सकता है।

Doxycycline Antibiotic के नुकसान, दुष्प्रभाव और साइड इफेक्ट्स । Doxycycline Antibiotic Side Effects in Hindi:-

अगर हम Doxycycline Antibiotic के नुकसान और दुष्प्रभाव की बात करे,तो रिसर्च के अनुसार Doxycycline Antibiotic के साइड इफेक्टस कुछ इस प्रकार हो सकते है।

  1. मतली या उलटी।
  2. शरीर पर लाल चकत्ते पड सकते है।
  3. पेसेन्ट को पेट मे दर्द हो सकता है।
  4. जॉइन्ट पेन।
  5. ज्यादा उपयोग करने से दांतों का झंडना
  6. उरटिकारिअ।
  7. पेसेन्ट को दस्त लग सकती है।
  8. प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता हो सकती है।
  9. थकान हो सकती है।
  10. सिर मे दर्द हो सकता है।
  11. मुह मे सूखापन महसूस हो सकता है।
  12. खासी हो सकती है।
  13. हाइपरसेंसिटिविटी हो सकती है।
  14. दांत के रंग में बदलाव
  15. ग्रासनलीशोथ हो सकता है।
  16. फोटोसेंसिटिविटी हो सकती है।
  17. खट्टी डकारे आना।
  18. किसी को एनोरेक्सिया हो सकता है।
  19. सिर दर्द होना।
  20. चक्कर आना।
  21. लिवर की विषाक्तता हो सकती है।
  22. न्यूट्रोपेनिया हो सकता है।
  23. खुजली शुरू हो सकती है।
  24. चेहरे पे सूजन आना।
  25. होंठों पे सूजन आ सकती है।
  26. सांस लेने मे परेसानी हो सकती है।
  27. पेसेन्ट को बेहोशी हो सकती है।
  28. दिखाई देने मे परेसानी
  29. बुखार आ सकती है।
  30. ठंड लगना।
  31. बदन दर्द होना।
  32. जोड़ों मे दर्द हो सकता है।
  33. पेसेन्ट का BP बड़ सकता है।
  34. दांतों मे दर्द हो सकता है।
  35. मसूड़ों मे तकलीफ।
  36. मुह मे छाले हो सकते है।
  37. पेट मे कब्ज हो सकती है।
  38. पेट मे दर्द होना।
  39. पेट मे गेस बन सकती है।
  40. हड्डियों का झड़ना शुरू हो सकता है।
  41. शरीर मे कमजोरी
  42. त्वचा का रंग पीला होना
  43. बहरापन हो सकता है।

अभी हमने जाने Doxycycline Antibiotic के दुष्प्रभाव जो दवा के उपयोग करने के बाद हो सकते है। ये दुष्प्रभाव हर किसी को नहीं होते है। ऊपर लिखे दुष्प्रभावों मे से कोई दुष्प्रभाव इस दवा को लेने के बाद आपको दिखाई दे तो अपने चिकित्सक से संपर्क करे। और सही उपचार ले।

[और पड़े Nitrofurantoin Antibiotic के बारे मे]

Doxycycline Antibiotic लेंने की सावधानीयाँ | Doxycycline Antibiotic Contraindications in Hindi :-

इस सेक्सन मे हम जानेगे Doxycycline Antibiotic की सावधियों के बारे मे, अगर आप Doxycycline  का उपयोग कर रहे है तो कुछ सावधानियों को ध्यान मे रखना बहुत जरूरी है, जो निम्नलिखित है –

  1. Doxycycline Antibiotic के प्रयोग करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले।
  2. किसी को Doxycycline Antibiotic से एलर्जी है, हो ये दवा नहीं ले।
  3. आंतों मे सूजन हो, तो ये दवा नहीं लेनी चाहिए। अन्यथा इसके गंभीर दुष्परिणाम हो सकते है। आंतों मे छाले भी पड़ सकते है।
  4. अगर किसी को लिवर से संबंधित कोई रोग है, तो ये दवा नहीं लेनी चाहिए। अगर आपको कोई लिवर से संबंधित कोई बीमारी है, तो डॉक्टर को जरूर से बताए।
  5. अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है, तो ये दवा नहीं दी जाती है। जैसा की हमने पहले ही बताया है, की गर्भवती महिलाओ को ये दवा नहीं दी जाती है।
  6.  किडनी की बीमारी मे ये दवा नहीं दी जाती है।
  7. अगर किसी व्यक्ति का शुगर स्तर सामान्य नहीं रहता है, तो उसे ये दवा नहीं दी जाती है।
  8. मायास्थेनिया ग्रेविस है, तो उसे ये दवा नहीं दे सकते है।
  9. स्तनपान करा रही महिला को डॉक्टर जी सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  10. अगर आपको इनमे से कोई परेसानी है, तो अपने डॉक्टर को जरूर बताए।
  11. अगर आप इस दवा का उपयोग कर रही है और इनमे से कोई परेसानी आपको है। तो दवा को तुरंत बंद कर दे और चिकित्सक ही सलाह ले।

[और पड़े Cefadroxil Antibiotic के बारे मे

Doxycycline Antibiotic दवा के लिए विशेषज्ञ की सलाह । Expert Advice for Doxycycline Antibiotic in Hindi:-

Doxycycline Antibiotic दवा को लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह को ध्यान मे रखना बहुत जरूरी होता है। Doxycycline Antibiotic दवा को लेने के लिए विशेषज्ञ की सलाह निम्न है-

  • डॉक्टर आपको इस दवा को लबे समय लेने की सलाह नहीं देते है।
  • अगर आपको Doxycycline Antibiotic से किसी तरह की एलर्जी है, तो आप इस दवा का उपयोग न करे।
  • दवा को खुद से बंद नहीं करना चाहिए। अगर आप एसा करोगे तो इन्फेक्शन फिर से बड़ सकता है।  इसके लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर से ले।
  • अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई डोज ही पेसेन्ट को दे। ज्यादा दवाई का सेवन नहीं करना चाहिए। जितनी दवा की डोज डॉक्टर द्वारा बताई गई है। उतनी ही दवा ले।
  • खनिज की खुराक लेते रहे।
  • इस दवा के साथ नशीली चीजों का सेवन न करे।
  • दवा को जानवरों और बच्चों से दूर रखे।
  • दवा को येसे ही किसी जगह पर न फैके।
  • दवा को अधिक तापमान और सीधी रोशनी से दूर रखे।

Doxycycline Antibiotic से सम्बंधित चेतावनी । Doxycycline Related Warnings in Hindi

प्रश्न:- क्या Doxycycline का उपयोग गर्भवती महिला के लिए ठीक है?

उत्तर:- Doxycycline गर्भवती महिलाओं पर बहुत ही गंभीर प्रभाव डाल सकती है। जिससे माँ और बच्चे दोनों को खतरा रहता है। इसलिये ये दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले मन से कोई दवा न ले।

प्रश्न:- क्या Doxycycline का उपयोग स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए ठीक है?

उत्तर:- स्तनपान कराने वाली महिलाओं को Doxycyclineलेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। नहीं तो हानिकारक प्रभाव पड सकता है।

प्रश्न:- Doxycycline का प्रभाव गुर्दे पर क्या होता है?

उत्तर:- Doxycycline का किडनी पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। लेकिन अपने डॉक्टर की सलह से ही दवा का उपयोग करे। लेकिन इस दवा की खुराक लेने के बाद पानी अच्छी मात्रा मे पीना है। और इस दवा लंबे समय तक नहीं लेना चाहिए।

प्रश्न:- Doxycycline का जिगर (लिवर) पर क्या असर होता है?

उत्तर:- Doxycycline का दुष्प्रभाव आपके लीवर पर बेहद कम पड़ता है। लेकिन इस दवा को डॉक्टर के सलाह के अनुसार ही दवा का उपयोग करे। और बताई गई खुराकों और समय पर ही ले और दवाई खुराक से ज्यादा न ले।

प्रश्न:- क्या ह्रदय पर Doxycycline का प्रभाव पड़ता है?

उत्तर:- शोध के अनुसार Doxycycline से हार्ट पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। आप इस दवा का उपयोग कर सकते है। लेकिन अपने डॉक्टर की सलह से ही इस दवा का उपयोग करे। खुद से दवा लेना नुकसानदायक हो सकता है।

[और पड़े Cefixime Antibiotic के बारे मे]

Doxycycline Antibiotic के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न । Frequently asked Questions about Doxycycline Antibiotic in Hindi

प्रश्न:- Doxycycline क्या है।

उत्तर:- Doxycycline एक एंटीबायोटिक दवा है, Doxycycline एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम एन्टीबायोटिक दवा है। जो tetracycline ग्रुप की दवा है और ये दवा antimicrobial agent है। यह दवा Microbe, Bacteria तथा Parasites से होने वाले इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए प्रयोग मे लाई जाता है। और ये दवा ग्राम पाज़िटिव और ग्राम नेगीटिव बैक्टीरिया को मारती है।

प्रश्न:- Doxycycline कैसे कार्य करती है?

उत्तर:- यह दवा Microbe, Bacteria तथा Parasites से होने वाले इन्फेक्शन को ठीक करती है। बैक्टीरिया मे प्रोटीन सिन्थेसीस प्रक्रिया को रोक देती है। बैक्टीरिया मे जब प्रोटीन सिन्थेसीस प्रक्रिया रुक जाती है, तो बैक्टीरिया की ग्रोथ होना रुक जाता है। जब बैक्टीरिया की ग्रोथ नहीं हो पाने से बैक्टीरिया की मृत्यु हो जाती है। और धीरे धीरे इन्फेक्शन ठीक हो जाता है।

प्रश्न:- Doxycycline कब पेटेंट हुई थी और कब से इस दवा का उपयोग होता आ रहा है?

उत्तर:- Doxycycline एंटीबायोटिक 1957 मे पेटेंट हुई थी और 1967 से इसका मिडिसिनल उपयोग होता आ रहा है। और डर्मिटोलोजीस्ट की पसंदीदा एंटीबायोटिक दवा है।

प्रश्न:- Doxycycline को लेने के बाद कब अपना असर दिखान शुरू करती है और इस दवा का असर कितनी देर तक रहता है?

उत्तर:-Doxycycline  ब्रॉड स्पेक्ट्रम समहू के अंतर्गत आती है। इस Antibiotic का असर दवा को लेने के बाद 2 घंटे के भीतर शुरू हो जाता है। और इस दवा का असर लघबग 12 से 15 घंटे तक रहता है।

प्रश्न:- क्या Doxycycline लेने सेआदत या लत बन सकती है?

उत्तर:- इस पर कोई शोध नहीं हुआ है। इसका कोई प्रमाण मोजूद नहीं है। इसलिए हमारे लिए यह बता पाना मुस्किल है, की यह दवा लेने से आदत बन सके और दवा से कोई भी प्रभाव हो। इसलिए इस दवा से को लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

प्रश्न:- क्या शराब के साथ Doxycycline ले सकते हैं?

उत्तर:-Doxycycline से जुड़ी एक रिसर्च मे बताया गया है की Doxycycline को शराब के साथ लेने से गंभीर प्रभाव पड़ते है। आप शराब के साथ Doxycycline दवा नहीं ले सकते है। इस दवा को शराब के साथ लेना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

प्रश्न:- क्या Doxycycline को लेते समय गाड़ी सकते है या कैसी भी बड़ी मशीन संचालित करना सुरक्षित रहेगा?

उत्तर:- शोध के अनुसार Doxycycline दवा लेने के बाद नींद आ सकती है, चक्कर आ सकती है, BP काम हो सकता है। इसलिए गाड़ी चलना या कोई भी मशीन चलना बिल्कुल भी ठीक नहीं रहेगा, येसा करना जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए दवा लेने के बाद कोई भी गाड़ी या वाहन न चलाए। अपने घर ही आराम करे। अगर बहुत ही आवश्यक है, तो अपने चिकित्सक को संपर्क करे और इस बारे मे जानकारी ले।

प्रश्न:- क्या Doxycycline को लेना सुरखित है?

उत्तर:- अपने डॉक्टर की सलाह मे अनुसार और दिए गए निर्देशों के अनुसार आप ये दवा ले सकते हो, वैसे यह सुरक्षित है। लेकिन खुद से ये दवा नहीं लेना चाहिए।

क्या Doxycycline को कुछ खाद्य पदार्थों के साथ लेने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है?

उत्तर:- Doxycycline को खाने के साथ लेने से इस दवा के हल्के प्रभाव पड़ सकते है। जो एक खोज मे पाया गया है। इसलिए इस दवा के उपयोग से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर से ले तभी दवाई का उपयोग करे। अगर आपको आपके डॉक्टर कुछ खाध्य पदार्थों का परहेज करने को कहते है, तो डॉक्टर द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करे।

प्रश्न:- क्या Doxycycline के साथ पैरासिटामोल ले सकते हैं?

उत्तर:- जी हाँ, आप Doxycycline के साथ पैरासिटामोल ले सकते है। Doxycycline को पैरासिटामोल के साथ लेने से कोई दुष्प्रभाव नहीं होते है।

प्रश्न:- Doxycycline दवा को लेना भूल जाने पर क्या करे?

उत्तर:- अगर आप Doxycycline की डोज को लेना भूल गए है। और याद आने पर तुरंत ले। लेकिन याद रहे अगर अगली खुराक का समय हो गया है, तो उस खुराक को छोड़ दे और दवा की भरपाई के लिए ज्यादा दवा का सेवन नहीं करे। और पाने डॉक्टर से संपर्क करे।

प्रश्न:- क्या डॉक्टर की सलाह के बिना Doxycycline ले सकते हैं?

उत्तर:- वैसे तो Doxycycline को लेना बिल्कुल सुरक्षित है, लेकीन अपने डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा नहीं लेना चाहिए। इससे आपको नुकसान हो सकते है।

प्रश्न:- क्या Doxycycline को खुद से लेना बंद कर सकते है?

उत्तर:- Doxycycline को खुद से लेना बंद नहीं करे। येसा करने से संक्रमण दोबारा होने का खतरा रहता है। इसलिए खुद से बंद न करे और अपने डॉक्टर की सलह ले। अगर आपके डॉक्टर आपको दवा बंद करने को कहते है, तो ही दवा लेना बंद करे।

The post Doxycycline Antibiotic in Hindi | डॉक्सीसाइक्लिन की जानकारी appeared first on Kumar Medical Care.

]]>
https://kumarmedicalcare.com/doxycycline-antibiotic-in-hindi/feed/ 0 534